{"_id":"6823a57b18c7b733080d703d","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-268-1-akb1001-101215-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: गिराए गए चीनी ड्रोन के मामले में कुछ स्थानीय लोग शक के घेरे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: गिराए गए चीनी ड्रोन के मामले में कुछ स्थानीय लोग शक के घेरे में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखनूर। अखनूर क्षेत्र की राह पंचायत में रविवार देर रात गिराए गए संदिग्ध चीनी ड्रोन के मामले में पुलिस की जांच मंगलवार को भी जारी रही। पुलिस अब इस बात की तह तक जाने की कोशिश में जुटी है कि यह ड्रोन सीमा पार से भेजा गया था या किसी स्थानीय व्यक्ति की करतूत है।
एसपी ग्रामीण बृजेश शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में कुछ स्थानीय लोग संदिग्ध नजर आए हैं, जिनसे पूछताछ की जाएगी। उन्होंने कहा कि मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है ताकि सच्चाई सामने लाई जा सके।
ड्रोन जिस स्थान पर गिरा वह अंतरराष्ट्रीय सीमा से काफी दूरी पर है। ऐसे में स्थानीय लोगों का भी मानना है कि यह ड्रोन किसी स्थानीय व्यक्ति द्वारा उड़ाया गया हो सकता है, जो अब पुलिस कार्रवाई के डर से सामने नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि संघर्षविराम के बाद से पाकिस्तान की ओर से भारतीय क्षेत्र में ड्रोन घुसपैठ की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इसी को देखते हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस इस पूरे मामले को बेहद गंभीरता से ले रही है। फिलहाल जब्त ड्रोन की जांच तकनीकी विशेषज्ञ कर रहे हैं, ताकि उसके उड़ान पथ, तकनीकी विशेषताओं और उपयोग के उद्देश्य का पता लगाया जा सके।