फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: पुंछ के 53 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप के लिए चयन

विज्ञापन
jammu kashmir news
पुंछ। शाम लाल हॉकी क्लब और पावर हाउस हॉकी क्लब पुंछ के 53 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है। ये खिलाड़ी खेलो इंडिया हॉकी सेंटर और पीएमडीपी हॉकी सेंटर पुंछ में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। लड़कों की 15वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप के लिए रहीस अहमद, मोहम्मद अल्तमश, शिवम मेहरा, मनतेज सिंह और सबीउल्लाह का चयन हुआ है। लड़कियाें में अक्षरा दत्ता, हाईका बंडे, आरजू कौसर, दिव्य शर्मा और नाजिया कौसर का चयन हुआ है। लड़कों की 15वीं हॉकी इंडिया जूनियर नेशनल चैंपियनशिप के लिए मोहम्मद सामी, ऋषि शर्मा और लड़कियाें में संजना यादव, इरम शब्बीर, समीना अख्तर, शहरीन कौसर, सायरा बांडे चयनित हुए हैं। इसके साथ ही महिला 15वीं हॉकी इंडिया सीनियर नेशनल चैंपियनशिप के लिए अभिलव कौर, उर्वशी शर्मा, मृदु शर्मा और सोफिया शामिल हैं। लड़कों में जगमीत सिंह, सुजल मेहता, विशु शर्मा का नाम है। ऑल इंडिया पुलिस मीट 2025–26 के लिए मोहम्मद सामी। 69वें नेशनल स्कूल गेम्स 2025-26 के लिए अंतर14 वर्ष लड़कों के लिए कवनबीर सिंह, स्पर्श शर्मा, शिव केसर और अराफात जहांगीर। अंतर 14 वर्ष आयु लड़कियाें में नवकिरण कौर, दिव्या शर्मा, कनिष्का पुरी विधुल्ला पुरी, अवलीन कौर, मन्नत रियाज हैं। स्कूल नेशनल अंतर 17 लड़कों में मोहम्मद अल्तमश, रहीस अहमद, शिवम मेहरा का नाम शामिल है। 17 लड़कियां हैका बांडे, आरजू कौसर, फरजाना, जपनीत कौर, नाजिया कौसर, रोजिया कौसर हैं। स्कूल नेशनल अंतर 19 लड़कों में मोहम्मद समीर, मनप्रीत सिंह और मोहम्मद रमीज हैं। अंतर19 लड़कियों में शाहिस्ता माजिद, सायरा बांडे, शहरीन कौसर और पाकिजा अख्तर हैं।
विज्ञापन

नॉर्थ जोन इंटर-यूनिवर्सिटी हॉकी चैंपियनशिप में जगमीत सिंह और ऑल इंडिया इंटर एसएआई हॉकी चैंपियनशिप में अक्षरा दत्ता (पदक विजेता) का नाम शामिल है। शाम लाल हॉकी क्लब और पावर हाउस हॉकी क्लब के मैनेजमेंट ने सभी चुने गए खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके भविष्य के प्रयासों में सफलता की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed