फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: पुंछ में भारी बारिश से कलाई और मदाना में भारी भूस्खलन, पांंच घंटे बंद रहा मार्ग

विज्ञापन
jammu kashmir news
पुंछ जिले के कलाई क्षेत्र में मंगलवार को दोपहर बाद दूसरे स्थान पर हुआ भूस्खलन - फोटो : punch news
पुंछ। जिले में सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक हुई भारी बारिश से हर तरफ जनजीवन अस्त-व्यस्त होकर रह गया। भारी बारिश से पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर कलाई और मदाना क्षेत्र में भारी भूस्खलन होने से आवाजाही बंद पांच घंटे बंद रही। इसके कारण यात्रियों और वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

कलाई पुलिस चौकी प्रभारी अशफाक अहमद के अनुसार पुंछ जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर की दूरी पर पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर कलाई में सुबह छह बजे भारी भूस्खलन हुआ। इसके बाद पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बंद कर दिया था। बारिश थमने के बाद बीआरओ की तरफ से एक साथ चार मशीनें लगा कर मलबा हटाने का काम किया शुरू किया गया। पांच घंटे बाद मार्ग को एक वाहन के गुजरने योग्य रास्ता बना कर खोला गया। इस बीच सुरनकोट तहसील के मदाना क्षेत्र में भी भूस्खलन हो गया। इसके बाद मदाना में भी मलबा हटा कर यातायात बहाल किया गया। अभी मार्ग पर यातायात बहाल हुए दो घंटे भी नहीं बीते थे कि कलाई क्षेत्र में एक अन्य स्थान पर भूस्खलन हो जाने से मार्ग फिर से बंद हो गया जोकि फिर दो ढाई घंटे तक बंद रहा। वहीं इस दौरान पुंछ-मंडी मार्ग पर नंगाली बावली क्षेत्र में भूस्खलन के चलते एक पेट्रोल पंप को भी भारी नुकसान पहुंचा। गनीमत रही कि पेट्रोल पंप पर किसी प्रकार का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन

उधर उपजिला मेंढर के गलुता क्षेत्र में भी देर शाम भारी भूस्खलन से जंगल और पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा नीचे आ गिरा। इस घटना में किसी प्रकार का कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed