{"_id":"6823a80f9b3cf3e35e0c6ddc","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-10-1-jmu1041-611908-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: रामगढ़ में सुबह भी दिखा ड्रोन, जवानों ने खदेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: रामगढ़ में सुबह भी दिखा ड्रोन, जवानों ने खदेड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामगढ़। रामगढ़ बॉर्डर पर रहने वाले लोगों ने पूरी रात बंकरों में बिताई। उन्होंने बताया कि छोटी-सी गोलीबारी भी अब उनके दिल में दहशत पैदा कर देती है। रामगढ़ क्षेत्र की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सोमवार की रात से मंगलवार सुबह तक का समय बहुत कठिनाई में गुजरा। मंगलवार सुबह पांच बजे भी एक ड्रोन देखा गया, जिसे बीएसएफ के जवानों ने फायरिंग करके पाकिस्तान की ओर खदेड़ दिया।
रामगढ़ क्षेत्र में सोमवार रात की स्थितियां बेहद कठिन थीं। बाॅर्डर के आसपास रहने वाले लोग पूरी रात बंकरों में बैठे रहे, बिना बिजली और खराब माहौल के कारण गर्मी में काफी परेशानी उठानी पड़ी। नंगा गांव के निवासी सुनील कुमार ने बताया, सुबह जब हम मवेशियों को चारा डालने की तैयारी कर रहे थे, तभी अचानक छोटे हथियारों से फायरिंग शुरू हो गई। हम फिर से बंकरों में चले गए और एक घंटे तक इंतजार करने के बाद बाहर आए। बाद में पता चला कि पाक का ड्रोन आया था, तब जाकर राहत की सांस ली।
रामगढ़ क्षेत्र के गांवों जैसे रंगूर, नंगा, केसों, एसएम पूरा, अवताल, नथबाल, जेडरा, दंग छन्नी, फतबाल में बंकर बने हुए हैं। कमोर, चक नजर, बारोट और केसों मन्हास गांव के लोगों ने सरकार से अपील की है कि उनके गांवों में भी बंकर बनवाए जाएं ताकि वे सुरक्षित रह सकें और बंकरों का सहारा ले सकें।