फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news,review meeting in samba

ऑफलाइन मोड से बिक्री न करने के निर्देश

विज्ञापन
jammu kashmir news,review meeting in samba
साबां। खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के निदेशक जतिंद्र सिंह ने सांबा, विजयपुर और बाड़ी ब्राह्मणा का व्यापक दौरा किया और विभागीय कामकाज और गतिविधियों की समीक्षा की। बैठक में निदेशक ने कहा कि खाद्य आपूर्ति विभाग ऑनलाइन बिक्री इलेक्ट्रॉनिक बिंदुओं (ई-पीओएस) के माध्यम से ही करें और कोई भी बिक्री ऑफलाइन मोड से नही होगी। बैठक में सहायक निदेशक सांबा मुख्तार अहमद व जिला के टीएसओ, एफसीएस और सीए विभाग के अन्य अधिकारियों सहित डीलर भी उपस्थित थे।
विज्ञापन

बैठक में आधार सीडिंग, डोरस्टेप डिलीवरी के कार्यान्वयन, खाद्य की बिक्री सहित कई गतिविधियों का जायजा लिया। जिले में आधार सीडिंग की स्थिति की समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिकारियों को आने वाले दिनों में व्यक्तिगत स्तर पर सौ प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

निदेशक ने जिले में डोरस्टेप डिलीवरी के कार्यान्वयन का भी जायजा लिया। उन्होंने जोर देकर कहा कि सिस्टम में पारदर्शिता और जवाबदेही लाने के लिए डोरस्टेप डिलीवरी को लागू करना अनिवार्य है, जिसकी राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के कार्यान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका है। शिवरात्रि के मद्देनजर उन्होंने विभाग को आवश्यक वस्तुओं, मिठाई, सब्जियों और फलों की वस्तुओं की बाजार दरों पर पूरी चौकसी बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने विभाग को अन्य विभागों के साथ निकट समन्वय में काम करने का निर्देश दिया, जिसमें कानूनी मेट्रोलॉजी, स्वास्थ्य, राजस्व और पुलिस विभाग शामिल हैं। उन्होंने अधिकारियों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत खाद्य सामग्री की मात्रा और उसके समय पर वितरण की निगरानी करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों / एफपीएस डीलरों की एक बैठक की भी अध्यक्षता की और उनकी मांगों और शिकायतों को सुना। उन्होंने समयबद्ध तरीके से वास्तविक शिकायतों के शीघ्र निवारण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed