फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news,reasi primier league

मुस्लिम क्लब को हराकर मलिक क्लब फाइनल में

विज्ञापन
jammu kashmir news,reasi primier league
रियासी। रियासी प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को खेले गए सेमीफाइनल मैच में मलिक क्लब ने मुस्लिम क्लब को 71 रनों से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया। मलिक क्लब ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करतेे हुए बीस ओवरों में पांच विकेट के नुक्सान पर 161 रन बनाए। बल्लेबाज कप्तान अक्षय ने 55 गेंदों में नाबाद 74 रनों की पारी खेली। उनके अलावा बल्लेबाज सोहेल खान ने 24 गेंदों में 41 तथा पुनीत ने चौदह गेंदों में बीस रन बनाए। मुस्लिम क्लब के गेंदबाज आबीद नबी व रियाज ने दो-दो विकेट लिए, वहीं नदीम ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए मुस्लिम क्लब के बल्लेबाज मलिक क्लब के गेंदबाजों की सटीक गेंदबाजी के आगे टिक नहीं पाए तथा आठ विकेट के नुकसान पर बीस ओवरों में 90 रन ही बना सके। बल्लेबाज नदीम ने 10, रियाज ने 14 व तौसिफ ने नाबाद 15 रन बनाए। मलिक क्लब के गेंदबाज सुक्खी, रजत तथा अंकित ने दो-दो जबकि दीपक व सोहेल खान ने एक-एक विकेट लिया। अक्षय को उनकी बेहतरीन पारी के लिए मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया। बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ट्राफी व नकद पुरस्कार से सम्मानित किया। इस टूर्नामेंट में विजेता को एक लाख रुपये और उप विजेता को पचास हजार रुपये का पुरस्कार मिलना है। मंगलवार को फाइनल मैच मलिक क्लब रियासी तथा प्रेजीडेंट इलेवन सुंदरबनी के बीच खेला जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन स्पोर्र्ट्स क्लब करवा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed