{"_id":"606e183d8ebc3e591c36977d","slug":"jammu-kashmir-news-rain-and-snowfall-in-kashmir-heat-increases-in-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में बारिश और बर्फबारी, जम्मू में तपिश बढ़ी, आज भी कुछ हिस्सों में बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में बारिश और बर्फबारी, जम्मू में तपिश बढ़ी, आज भी कुछ हिस्सों में बारिश के आसार
Thu, 08 Apr 2021 02:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 08 Apr 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : ANI
जम्मू कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में बुधवार को मौसम में सुधार हुआ। कुपवाड़ा जिले के करनाह, मचेल, केरन पर्वतीय क्षेत्रों में बीती रात बर्फबारी हुई। श्रीनगर समेत कई अन्य जिलों में देर शाम को बारिश शुरू हो गई थी।
विज्ञापन
जम्मू संभाग में मौसम साफ रहने से तपिश बढ़ी। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार वीरवार को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन अधिकतर मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन
जम्मू में बुधवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ तपिश का अहसास हुआ। दोपहर को सीधी धूप में पसीने छूटे। यहां दिन का तापमान 30.5 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
संभाग के बनिहाल में दिन का तापमान 21.2, बटोत में 20.2, कटड़ा में 27.9 और भद्रवाह में 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में दिन का तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान 0.5, कारगिल में माइनस 3.5, गुलमर्ग में माइनस 2.2डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कहां कितनी हुई बारिश (मिलीमीटर)
श्रीनगर 20.8
पहलगाम 28.6
गुलमर्ग 31.6
बनिहाल 45.8
बटोत 26.4
भद्रवाह 20.4
जम्मू का तापमान
अधिकतम 30.5
न्यूनतम 15.8
सूर्योदय 06.12
सूर्यास्त 06.56
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार वीरवार को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।