{"_id":"613a74f88ebc3eb7827ac2e6","slug":"jammu-kashmir-news-rahul-gandhi-jammu-city-news-jmu243301313","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटड़ा से पैदल भवन पहुंचे राहुल, मां वैष्णो के दर पर लगाई हाजिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटड़ा से पैदल भवन पहुंचे राहुल, मां वैष्णो के दर पर लगाई हाजिरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। दो दिवसीय दौरे पर जम्मू पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने वीरवार की शाम मां वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी लगाई। कटड़ा से भवन तक वे पैदल ही गए। शाम की आरती में शामिल होने के बाद वे रात को ही जम्मू आ गए। दर्शन के बाद भवन से अर्धकुंवारी तक बैटरी कार से आए राहुल ने शेष रास्ता पैदल ही तय किया। रास्ते में वैष्णो देवी दर्शन के लिए जा रहे कई यात्रियों से बात की। अपने बीच पाकर भक्तों ने उनके साथ सेल्फी भी ली। शुक्रवार को वे जम्मू में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं से रूबरू होकर संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान करेंगे।
बैठक में प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल तथा पूर्व महासचिव गुलाम नबी आजाद भी शामिल होंगे। अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद राहुल का जम्मू का यह पहला दौरा है। पिछले एक महीने में जम्मू-कश्मीर के दौरे पर वे दूसरी बार आए हैं। इससे पहले वे नौ व 10 अगस्त को श्रीनगर आए थे जहां उन्होंने पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया था।
जम्मू एयरपोर्ट पर राहुल का पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से जोरदार स्वागत किया गया। राहुल के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता रैली की शक्ल में साथ आए। राहुल सभी का अभिनंदन करते हुए सीधे सड़क मार्ग से माता वैष्णो देवी की यात्रा के लिए चले गए। राहुल के स्वागत के लिए एयरपोर्ट से फ्लाईओवर तक कांग्रेस पाटी के झंडे लगाए गए थे। एयरपोर्ट के बाहर राहुल का ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। भारी भीड़ के बीच सुरक्षाकर्मियों ने घेरा बनाकर राहुल को बाहर निकाला। राहुल के साथ काफिले में पार्टी की जम्मू-कश्मीर प्रभारी रजनी पाटिल, प्रदेशाध्यक्ष जीए मीर सहित अन्य स्थानीय नेता और युवा कार्यकर्ता भी शामिल थे। कटड़ा में भी राहुल का जोरदार स्वागत किया गया। यहां से उन्होंने पैदल यात्रा की। इस दौरान कई पार्टी नेता घोड़े, बैटरी कार आदि से भवन तक पहुंचे। उनके साथ आल इंडिया युवा प्रधान बीबी श्रीनिवास सहित अन्य नेता थे।
विज्ञापन
---------------------------------
आज विभिन्न शिष्ट मंडलों से करेंगे मुलाकात
शुक्रवार को जम्मू के जेके रिजार्ट में राहुल गांधी पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं में जोश भरेंगे। इस दौरान कई शिष्टमंडल उनसे मुलाकात करेंगे। कार्यक्रम सुबह 11 बजे आयोजित है। डेढ़ घंटे के कार्यक्रम के बाद वे दोपहर साढ़े तीन बजे दिल्ली रवाना हो जाएंगे। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रवींद्र शर्मा ने बताया कि जम्मू में विभिन्न शिष्टमंडल राहुल से मिलेंगे। इस दौरान कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।