फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu kashmir news: possibility of rain and snowfall in many areas

जम्मू-कश्मीरः मौसम साफ, फिर भी आज कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार

Sat, 06 Mar 2021 12:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 06 Mar 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Jammu kashmir news: possibility of rain and snowfall in many areas
demo pic... - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर में मौसम साफ रहने से दिन के तापमान में उछाल आया है। तापमान सामान्य से 5-7 डिग्री ऊपर चल रहा है। लेकिन शनिवार-रविवार को मौसम करवट बदल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 6-7 मार्च को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग ने 7 मार्च को कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी है। जम्मू में शुक्रवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दोपहर को तीखी धूप में तपिश का अहसास हुआ। जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से 4.1 डिग्री चढ़कर 29.0 डिग्री और बीती रात का न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


संभाग के बनिहाल में दिन का तापमान 21.8, बटोत में 19.8, कटड़ा में 26.2 और भद्रवाह में 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर में भी पारे में उछाल आया है। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 6.3 डिग्री चढ़कर 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम और गुलमर्ग जैसे ठंडे इलाकों में भी तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थान     न्यूनतम तापमान 
कारगिल   माइनस 7.0
लेह        माइनस 6.2
गुलमर्ग     माइनस 2.4
पहलगाम   माइनस 0.3

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed