फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news,politcal news

भगवा ब्रिगेड चुनावी रंग में, चुनाव समिति गठित

विज्ञापन
jammu kashmir news,politcal news
जम्मू। परिसीमन आयोग की ओर से सीटों में बढ़ोतरी के प्रस्ताव के साथ ही भगवा ब्रिगेड चुनावी रंग में आ गई है। भाजपा की केंद्रीय समिति ने प्रदेश के लिए चुनाव समिति का भी गठन कर दिया। साथ ही कोर समिति का भी पुनर्गठन किया है। ओहदेदारों को छोड़ सिर्फ देवेंद्र सिंह राणा को ही दोनों समितियों में जगह मिल पाई है।
विज्ञापन

उम्मीद है कि परिसीमन आयोग इस महीने के आखिर तक ड्राफ्ट प्रस्ताव को सार्वजनिक कर सकती है ताकि आपत्तियां व सुझाव लिए जा सकें। साथ ही चार मार्च को कार्यकाल समाप्त होने से पहले ड्राफ्ट मसौदा को अंतिम रूप दिया जा सके। पार्टी सूत्रों का कहना है कि ड्राफ्ट को अंतिम रूप से केंद्र सरकार से सहमति मिलने के बाद सरकारी मशीनरी की ओर से चुनावी तैयारियां शुरू की जाएंगी। इसके तहत नई मतदाता सूची को तैयार करने के साथ ही बूथ प्रबंधन, सुरक्षा प्रबंधन समेत अन्य जिम्मेदारियों को भी अंतिम रूप दिया जाएगा। पार्टी सूत्रों का मानना है कि चुनाव मई-जून या फिर अमरनाथ यात्रा के बाद कराए जा सकते हैं। हालांकि, सूत्रों का यह भी कहना है कि परिसीमन आयोग की रिपोर्ट के बाद नेकां तथा अन्य विपक्षी दलों का रुख भी महत्वपूर्ण होगा क्योंकि यदि कोर्ट में मामला गया तो उसका भी इंतजार करना होगा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना का कहना है कि पार्टी ने प्रदेश की चुनाव समिति और कोर समिति को मंजूरी दी है। नई टीम के साथ चुनावी तैयारियां तेज होंगी। अपना मुख्यमंत्री के नारे के साथ पार्टी पूरे दमखम के साथ मैदान में होगी।
विज्ञापन

चुनाव समिति: रवींद्र रैना (प्रदेश अध्यक्ष), डॉ. जितेंद्र सिंह व जुगल किशोर शर्मा (सांसद), अशोक कौल (प्रदेश महामंत्री संगठन), डॉ. निर्मल सिंह व कवींद्र गुप्ता (पूर्व उप मुख्यमंत्री), सुनील शर्मा, विबोध गुप्ता व डॉ. देवेंद्र मन्याल (प्रदेश महामंत्री), देवेंद्र सिंह राणा (पूर्व विधायक), प्रिया सेठी (पूर्व राज्यमंत्री), सोफी युसूफ (पूर्व एमएलसी), डॉ. फरीदा खान (प्रदेश मंत्री), अजय भारती (प्रदेश प्रवक्ता), संजीता डोगरा (पदेन सदस्य), राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी तरुण चुघ व प्रदेश सह प्रभारी आशीष सूद (विशेष आमंत्रित)।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर समिति: रवींद्र रैना (प्रदेश अध्यक्ष), डॉ. जितेंद्र सिंह व जुगल किशोर शर्मा (सांसद), अशोक कौल (प्रदेश महामंत्री संगठन), डॉ. निर्मल सिंह व कवींद्र गुप्ता (पूर्व उप मुख्यमंत्री), सत शर्मा (पूर्व प्रदेश अध्यक्ष), सुनील शर्मा, विबोध गुप्ता व डॉ. देवेंद्र मन्याल (प्रदेश महामंत्री), सुनील सेठी (मुख्य प्रवक्ता), शक्ति सिंह परिहार (प्रदेश उपाध्यक्ष), देवेंद्र सिंह राणा (पूर्व विधायक), डॉ. द्राक्षां अंद्राबी व अजय भारती (प्रदेश प्रवक्ता), राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी तरुण चुघ व प्रदेश सह प्रभारी आशीष सूद (विशेष आमंत्रित)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed