फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Devendra Singh Rana Surjit Singh Salathia Kamal Arora got place in BJP State Executive

जम्मू-कश्मीर: भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी में इन नेताओं को मिली जगह, राणा-सलाथिया और शर्मा भी शामिल

Fri, 12 Nov 2021 01:33 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Fri, 12 Nov 2021 01:33 AM IST
सार

रवींद्र रैना ने कहा है कि भाजपा प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में मिशन 50 प्लस के लिए रणनीति तय करने के अलावा प्रदेश के वर्तमान हालात और भविष्य के लिए रणनीति पर मंथन करेगी। प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के बाद जिला स्तर पर जिला कार्यकारिणी की बैठकों का आयोजन किया जाएगा।
 

विज्ञापन
Devendra Singh Rana Surjit Singh Salathia Kamal Arora got place in BJP State Executive
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अन्य दलों खासतौर से नेशनल कांफ्रेंस से भाजपा में हाल ही में शामिल हुए नेताओं को प्रदेश कार्यकारिणी में स्थान मिला है। प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किए गए नेताओं में देवेंद्र सिंह राणा, सुरजीत सिंह सलाथिया, कमल अरोड़ा, प्रेम सागर अजीज, धर्मवीर सिंह जम्वाल, वाईवी शर्मा, सोमनाथ खजूरिया और चौधरी अरशद शामिल हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- श्रीनगर मुठभेड़: आतंकी रियाज का खात्मा, फिदायीन हमले की रच रहा था साजिश, कुलगाम में मारा गया शिराज मौलवी
विज्ञापन


भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक 15 और 16 नवंबर को होनी है। बैठक से पूर्व आठ नेताओं को प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में प्रदेश भाजपा ने आज शामिल कर लिया। इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने बकायदा आदेश जारी किया। कार्यकारिणी में शामिल किए गए नए सदस्यों में सात नेशनल कांफ्रेंस के पूर्व नेता हैं और एक कांग्रेस का पूर्व नेता रहे हैं। खास बात तो यह है कि कांग्रेस के पूर्व नेता एवं जम्मू चैंबर आफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष वाईवी शर्मा केवल एक दिन पहले बुुधवार को ही भाजपा में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर : घाटी में टारगेट किलिंग के खिलाफ 90 के दशक की तर्ज पर रैंडम सर्च ऑपरेशन    

15 नवंबर को प्रदेश मुख्यालय में कार्यालय पदाधिकारियों की बैठक होगी। 16 नवंबर को प्रदेश कार्यकारिणी के सभी सदस्यो की बैठक सांबा जिले के विजयपुर स्थित अखिलेश फॉर्म में होगी। कार्यकारिणी की बैठक में राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी तरुण चुघ और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, सांसद जुगल किशोर शर्मा भी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed