फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news,politcal news

कश्मीर में नागरिकों की हत्या गृह मंत्रालय की विफलता : सपरा

विज्ञापन
jammu kashmir news,politcal news
जम्मू। एआईसीसी के प्रवक्ता चरण सिंह सपरा ने कश्मीर में नागरिकों की हत्या के लिए गृह मंत्रालय की विफलता को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने आतंकी हमले में मारे गए लोगों के परिवारवालों के प्रति संवेदना जताई। कहा-सरकार नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करे।
विज्ञापन

उन्होंने लखीमपुर खीरी कांड में प्रधानमंत्री से केंद्रीय राज्य मंत्री अजय मिश्रा के तत्काल इस्तीफे की मांग की है। कहा कि किसानों को कुचलने वाले मंत्री के बेटे को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। यह हत्याकांड किसानों पर अंग्रेजों के अत्याचारों को याद दिलाता है।
विज्ञापन

शहीदी चौक स्थित पार्टी मुख्यालय में सपरा ने कहा कि लखीमपुर की घटना ने देश को ब्रिटिश राज की याद दिला दी है। भाजपा सरकार किसानों के आंदोलन को कुचलने की कोशिश कर रही है, विशेषकर मौजूदा मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री किसानों को धमका रहे हैं। मुख्य विपक्ष कांग्रेस के नेताओं को हिरासत में लिया जा रहा है। एआईसीसी महासचिव प्रियंका गांधी पर झूठे आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया है। मोदी शासन में अपराधी सरेआम घूम रहे हैं। उन्होंने वर्तमान शासन की तुलना हिटलर राज से की। भाजपा शासन लोकतंत्र की धज्जियां उड़ा रहा है। उन्होंने गुजरात के अडानी हवाई अड्डे से 3000 किलोग्राम की मात्रा में करोड़ों रुपये मूल्य की नशीली दवाओं की खेप की जब्ती पर सवाल उठाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने एक प्रतिष्ठित ऑनलाइन ई कामर्स कंपनी में 8546 करोड़ रुपये के घोटाले का मुद्दा उठाया। एक बड़ी राशि को कानून शुल्क के रूप में कैसे दिखाया गया है। कांग्रेस पार्टी मोदी सरकार के तानाशाही शासन के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगी। नागरिकों, किसानों, बेरोजगार युवाओं, छोटे व्यापारियों और आम लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान उपाध्यक्ष रमण भल्ला, मुख्य प्रवक्ता रवींद्र शर्मा, ठाकुर बलवान सिंह, योगेश साहनी, उदय भानू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed