फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news,police stopped transgender

सचिवालय के बाहर किन्नर ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस ने रोका

विज्ञापन
jammu kashmir news,police stopped transgender
जम्मू। सांबा जिले के रामगढ़ क्षेत्र में कुछ दिन पहले किन्नरों के दो गुटों में हुआ विवाद थम नहीं रहा। दूसरे गुट पर कार्रवाई न होने का आरोप लगाकर एक गुट के सदस्यों ने सोमवार को सचिवालय के बाहर प्रदर्शन किया। एक सदस्य ने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। हालांकि पुलिस कर्मियों ने समय रहते आग लगाने से रोक लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी पीडी नित्या मौके पर पहुंची। उन्होंने किन्नरों को आश्वासन दिया कि इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गुट का आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में कोई केस दर्ज नहीं किया और न ही आरोपी गुट पर किसी प्रकार की कार्रवाई की। सांबा जिले में उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। वह इसकी वजह से जम्मू आकर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं की गई तो वह उग्र रूप से प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed