{"_id":"605ba7458ebc3ed3d535ed6f","slug":"jammu-kashmir-news-online-services-in-jammu-jammu-city-news-jmu2320641168","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 ई-सेवाओं का शुभारंभ, लोग घर बैठे करवा सकेंगे काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 ई-सेवाओं का शुभारंभ, लोग घर बैठे करवा सकेंगे काम
विज्ञापन
जम्मू। सार्वजनिक सेवा वितरण प्रणाली को अधिक मजबूत बनाया जाएगा। सेवा नागरिक अनुकूल और परेशानी मुक्त होगी। यह बात उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सिविल सचिवालय में नगर निगम, नगरपालिकाओं के लिए 14 ई-
सेवाओं का शुभारंभ मौके पर कही। उपराज्यपाल ने कहा कि शुरू की गई सेवाओं में आठ नागरिकों जबकि छह बिजनेस ई-सेवाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि ई-सेवाओं से लोगों को तेजी से और पारदर्शी तरीके से काम करवाने की सुविधा मिलेगी। पहले लोगों और व्यापारियों को काम करवाने के लिए कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ते थे। अब घर बैठे ही तमाम कार्य करवा सकेंगे। उपराज्यपाल ने संबंधित अधिकारियों को शेष ई-सेवाओं को शुरू करने के काम तेजी लाने के लिए निर्देश दिए। इसमें आनलाइन बिल्डिंग अनुमति को शामिल किया जाए। यूएलबी के राजस्व में वृद्धि की संभावनाओं पर काम करने को कहा।
जम्मू और श्रीनगर के शहरी विकास योजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए आ रही बाधाओं को दूर किया जाए। वहीं, उन्होंने मेयर जेएमसी को जागरूकता अभियान चलाने के लिए कहा। इससे लोग जागरूक होंगे और योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे।
विज्ञापन
नगर पालिकाओं में मिलेंगी ये सुविधाएं : ऑनलाइन सेवाओं में जन्म और मृत्यु प्रमाण, इसमें शुद्धिकरण, विभिन्न व्यापार गतिविधियों के लिए लाइसेंस और एनओसी देने, डेयरी पंजीकरण, सड़क काटने की अनुमति, नया सीवरेज कनेक्शन, पालतू कुत्तों का पंजीकरण, क्लीनिक पंजीकरण, बर्ड / पेट ट्रेड जैसी सुविधाएं ऑनलाइन मिलेंगी।