फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu kashmir News : Movable and immovable property seized of people Involved in separatism and terrorism activities

जम्मू-कश्मीरः अलगाववाद और आतंकवाद में संलिप्त लोगों की चल-अचल संपत्तियां जब्त

Wed, 17 Feb 2021 01:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 17 Feb 2021 01:08 AM IST
सार

  • दुख्तरान-ए-मिल्लत की प्रमुख आसिया अंद्राबी की सास व नेता सोफी फहमीदा पर भी कार्रवाई
  • आतंकवाद समर्थकों से 61 वाहन, पांच मकान, नकदी तथा अन्य संपत्तियां कीं जब्त
  • जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 46 मामलों में कार्रवाई की दी संस्तुति

विज्ञापन
Jammu kashmir News : Movable and immovable property seized of people Involved in separatism and terrorism activities
demo pic... - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद में संलिप्त 46 मामलों में सुरक्षा एजेंसियों ने चल-अचल संपत्तियां जब्त की हैं। इनमें वाहन, मकान, दुकानें, नकदी तथा अन्य दस्तावेज शामिल हैं। कार्रवाई के दायरे में अलगाववादी नेता तथा उनके सहयोगी भी हैं। मंगलवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संपत्तियों को जब्त करने के मामले की संस्तुति दी है। 

विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादी गतिविधियों को रोकने के लिए 46 मामलों में कार्रवाई की संस्तुति की गई है। प्रवक्ता ने बताया कि कानून का पालन करते हुए पुलिस ने चार पहिया वाहन, मोटरसाइकिल, नकदी, जमीन, मकान तथा दुकानों की जब्ती तथा उन्हें अटैच करने के आदेश दिए हैं ताकि आतंकी घटनाओं पर काबू पाया जा सके। 
विज्ञापन


प्रवक्ता ने बताया कि 61 विभिन्न प्रकार के वाहन जब्त किए गए हैं। इनमें दुख्तरान-ए-मिल्लत की सोफी फहमीदा की निजी कार, 3.70 लाख नकदी, 50 हजार रुपये का चेक भी शामिल है। इसके साथ ही अचल संपत्तियों में पांच मकान भी जब्त किए हैं। इनमें दुख्तरान-ए-मिल्लत प्रमुख आसिया अंद्राबी की सास महमूदा बेगम का मकान भी है। छह दुकानें तथा 1.6 कनाल जमीन भी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवक्ता के अनुसार इस साल 11 वाहनों को जब्त किया गया है। इनमें छह चार पहिया तथा पांच दोपहिया वाहन हैं। वाहनों को जब्त करने का आदेश अनैतिक गतिविधियां निवारण अधिनियम की धारा 25 के तहत किया गया है। यह धारा व्यक्ति विशेष तथा संगठनों के अनैतिक गतिविधियों में शामिल होने तथा आतंकी गतिविधियों से निबटने में कारगर है। 

जब्त वाहनों में ट्रक व एंबुलेंस भी
61 वाहनों में 02 ट्रक व ट्रेलर, 01 टिप्पर, 04 ऑल्टो 800 कार, 02 हुंडई क्रेटा, 01 मारुति इको, 01 बलेनो, 04 सैंट्रो, 01 अस्टा, 02 वैगन आर, 01 बिंद्रा क्वांटा, 01 ऑटो, 02 मारुति स्विफ्ट, 18 मोटर साइकिल, 05 स्कूटी, 02 ऑटो लोड कैरियर, 03 ऑल्टो आई10, 01 मारुति 800, 01 लोड कैरियर (207), 02 टवेरा, 01 एंबुलेंस, 01 टाटा टियागो, 01 फोर्ड फिगो, 02 इको एंबुलेंस 01 डटसन शामिल है। 

हैंडलर्स कर रहे थे वाहनों व संपत्तियों का इस्तेमाल
पुलिस प्रवक्ता ने कई आतंकवाद निरोधक अभियानों में विभिन्न आतंकी संगठनों के दहशतगर्दों को मार गिराया गया है। इसके बाद हैंडलर्स की ओर से उनके वाहनों तथा अन्य संपत्तियों का अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। इस पर अंकुश लगाने के लिए यह कार्रवाई की गई है। 


कार्रवाई से आतंक पर काबू पाने में मिलेगी मदद
पुलिस की इस कार्रवाई से आतंकी गतिविधियों पर अंकुश पाने में काफी हद तक सफलता मिली है। पुलिस, सुरक्षा एजेंसियों तथा जांच एजेंसियां विभिन्न मोर्चों पर आतंकवाद से लड़ने तथा चुनौतियों से जूझ रही है। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से आतंकवाद समर्थकों की गतिविधियों पर नियंत्रण लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed