फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news, learning lecense

अब घर बैठे 20 मिनट में बनेगा लर्निंग लाइसेंस

विज्ञापन
jammu kashmir news, learning lecense
जम्मू। प्रदेश में अब घर बैठे ही 20 मिनट में लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनेगा। परिवहन विभाग ने जम्मू और श्रीनगर जिले में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू की इस नई व्यवस्था को सभी जिलों में शुरू कर दिया है। लर्निंग लाइसेंस बनाने के लिए अब न तो स्लाट बुक करना होगा और न ही टेस्ट देने के लिए आरटीओ व एआरटीओ कार्यालय जाना होगा। हालांकि लर्निंग लाइसेंस को परमानेंट बनवाने के लिए फिजिकल ड्राइविंग टेस्ट देना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

पहले लर्निंग लाइसेंस बनाने के लिए आवेदक को ऑनलाइन आवेदन करना होता था। स्लाट बुक होने पर दो से तीन महीने बाद टेस्ट होता था और फिर लाइसेंस मिलता था। परिवहन विभाग ने इस व्यवस्था को बदल कर इस प्रक्रिया को ऑनलाइन किया है। अब एक वीडियो के जरिए यह बताया जाएगा कि गाड़ी चलाते समय कौन से नियमों का पालन करना है। इसके बाद एक ऑनलाइन टेस्ट होगा। इसके लिए आधार कार्ड महत्वपूर्ण दस्तावेज होगा।
विज्ञापन

---
लर्निंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया
आरटीओ जम्मू धनंतर सिंह ने बताया कि प्रदेश में सभी जिलों में अब ऑनलाइन लर्निंग लाइसेंस की सुविधा को शुरू किया है। कोई भी नागरिक द्धह्लह्लश्चह्यऱ्//श्चड्डह्म्द्ब1ड्डद्धड्डठ्ठ.द्दश1.द्बठ्ठ/श्चड्डह्म्द्ब1ड्डद्धड्डठ्ठ/ पर जाकर ऑनलाइन लर्निंग लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकता है। इसके बाद आधार नंबर सबमिट करना होगा। आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर वन टाइम पासवर्ड आएगा। लर्निंग लाइसेंस की फीस जमा होने के बाद 12 मिनट का एक वीडियो देखना होगा। इसमें यातायात नियमों की पालना संबंधित जानकारी होगी। वीडियो पूरा होने के बाद मोबाइल पर मैसेज के जरिए आवेदन नंबर और पासवर्ड मिलेगा। उससे ही ऑनलाइन टेस्ट दिया जा सकेगा। इस टेस्ट में 20 प्रश्न होंगे, जिनमें से 12 सही करने पर ही पास होंगे। यह 20 प्रश्न हर आवेदकों के पास अलग-अलग आएंगे। इसके बाद आवेदक ओटीपी के जरिए लर्निंग लाइसेंस डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
ऑनलाइन होगी वाहन को ट्रांसफर करने की प्रक्रिया
परिवहन विभाग ने ज्यादातर प्रक्रिया को ऑनलाइन किया है, लेकिन वाहन ट्रांसफर करने की प्रक्रिया अभी भी ऑनलाइन मोड पर होती है। इसके कारण आरटीओ व एआरटीओ कार्यालय में काफी भीड़ रहती है। विभाग अब इस प्रक्रिया को भी ऑनलाइन करने की तैयार कर रहा है। अभी इसे टेस्टिंग मोड पर शुरू किया है, अगले महीने से इस व्यवस्था को शुरू करने की तैयारी है। वाहन ट्रांसफर की प्रक्रिया ऑनलाइन होने से लोगों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed