Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: मथवार मेला शुरू, हजारों भक्तों ने बाबा बल्लो जी का आशीर्वाद लिया

विज्ञापन
jammu kashmir news
दोमाना। मथवार स्थित 700 साल पुराने बाबा बल्लो जी देव स्थान पर बसंत पंचमी के उपलक्ष्य पर शुक्रवार को तीन दिवसीय मेले का शुभारंभ हो गया। मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने मेले का शुभारंभ किया और बाबा बल्लो जी देवस्थान में माथा टेक कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

मेले के पहले दिन देश भर से हजारों लोगों ने देवस्थान में पूजा अर्चना की। सुबह से ही बाबा जी के दरबार में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था।
बसंत पंचमी के दिन बाबा बल्लो जी का जन्मोत्सव होता है। इस दिन हजारों की संख्या में लोग मथवार देव स्थान पर पहुंचते हैं।
देव स्थान पर आए श्रद्धालुओं ने बताया कि हम लोग हर बसंत पंचमी के उपलक्ष्य पर 2 दिन पहले ही बाबा जी के दरबार में आकर सेवा में लग जाते हैं और बसंत पंचमी के दिन बाबा जी का जन्मोत्सव मनाकर घर लौटते हैं। इस मौके पर बाबा बल्लो जी देवस्थान मथवार के महंत बाबा यशपाल शर्मा ने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी बसंत पंचमी के दिन बाबा जी का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। 2 फरवरी को उनकी माता जीवनी जी का जन्मदिन भी मनाया जाता है, लेकिन इस बार बसंत पंचमी 2 फरवरी को है। इस लिए बाबा बल्लो जी और उनकी माता का जन्मदिन एक साथ में होगा। उन्होंने बताया कि रविवार सुबह हवन यज्ञ होगा और दोपहर 12:30 बजे पूर्ण आहुति दी जाएगी। उसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस व्यवस्था में लगभग 200 से अधिक सेवादारों की टीम लगाई जाएगी। ये सेवादार 72 घंटे के मेले में बाबा बल्लो जी के भक्तों की सेवा करेंगे।
विज्ञापन


पुलिस ने की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

बाबा बल्लो जी के जन्मोत्सव पर होने वाले इस तीन दिवसीय मेले के लिए सिविल प्रशासन, पुलिस और मंदिर के सेवादार कई दिनों से तैयारियां कर रहे हैं। यह मेला झिड़ी मेले के बाद क्षेत्र का दूसरा सबसे बड़ा मेला होता है। बीते कई दिनों से देश भर के कारीगर देश विदेश से आए हुए फूलों से मंदिर को सजाने में लगे हुए थे। देवस्थान में आस्था रखने वाले बड़े बड़े प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी एवं राजनीतिक हस्तियां मेले में आकर बाबा जी का आशीर्वाद प्राप्त करती हैं। बसंत पंचमी के दिन बाबा जी के जन्मोत्सव पर हेलिकॉप्टर से देव स्थान पर फूलों की वर्षा की जाती है जो भक्तों के लिए एक आकर्षण का केंद्र है। मेले की तैयारियों के लिए पुलिस ने पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की है और सिविल प्रशासन की तरफ से भी हर तरह के बंदोबस्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed