फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: झमाझम बारिश और ओलावृष्टि से बदला मौसम का मिजाज, गर्मी से मिली राहत

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। भीषण गर्मी से जूझ रहे उधमपुर शहर को वीरवार को मौसम के बदले मिजाज ने बड़ी राहत प्रदान की। ग्रामीण इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई। दोपहर करीब तीन बजे अचानक आसमान में बादल छा गए। शाम छह बजे तक तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने कई दिनों से पड़ रही प्रचंड गर्मी से लोगों को राहत दिलाई। बुधवार को जहां अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, वहीं बारिश के बाद तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आई और यह करीब 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इस दौरान तेज हवाओं से कई जगह पेड़ों की शाखाएं टूटने के भी समाचार है। बिजली कटौती से भी लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा था। दिन के समय सड़कों पर आवाजाही कम हो गई थी और लोग घरों में रहने को मजबूर थे। गर्म हवाओं और तेज धूप ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी थीं। ऐसे में वीरवार को हुई बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया। बारिश के चलते बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और आवासीय क्षेत्रों में लोगों को गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन

हालांकि वीरवार को तेज बारिश के साथ चली तेज हवाओं ने परेशानी भी पैदा की। कई जगह पेड़ों की शाखाएं टूटकर सड़कों पर गिर गईं, जबकि कुछ क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति भी कुछ समय के लिए प्रभावित रही। तेज हवाओं के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भी सावधानी बरतनी पड़ी। दोपहर को 3 बजे से लेकर शाम को 6 बजे तक हुई बारिश के थमने के बाद भी देर शाम तक तेज हवाओं का सिलसिला जारी रहा। इससे मौसम तो सुहाना बना रहा लेकिन शहरवासियों को बिजली कटौती जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई व्यवस्था को लेकर खुली प्रशासनिक दावों की पोल
दोपहर को लगभग 3 घंटे तक हुई बारिश ने भीषण गर्मी से राहत दिलाने के साथ सफाई व्यवस्था को लेकर प्रशासनिक दावों की पोल भी खोल कर रख दी। शहर के शिव नगर, दंदयाल, सीईओ कार्यालय के समीप, कल्लर, हाउसिंग काॅलोनी आदि इलाकों में नालियां ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बहती नजर आईं। जिससे नालियों में जमा गंदगी सड़कों पर फैल गई और कुछ स्थानों पर आसपास लोगों के घरों में भी गंदा पानी घुसने की समस्या उठानी पड़ी। इसके अलावा सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण जमा कचरा भी कई स्थानों पर सड़कों पर फैल गया और लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ा।

ग्रामीण इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि
जिला के कई ग्रामीण इलाकों में वीरवार दोपहर को तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। इससे मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया और सूखे की मार से परेशान ग्रामीणों के चेहरों पर मुस्कान ला दी। झमाझम बारिश से सूखे की स्थिति खत्म होने पर अब किसानों ने मक्की, चरी और बाजरा जैसी फसलाें की बुवाई की तैयारी शुरू कर दी है। काल्डी गांव के बोध राज, मक्खन लाल, हेमराज, सुखदेव व अन्य ने कहा कि इस समय मक्की की बुवाई की सीजन है और बारिश न होने के कारण इसमें देरी हो रही थी। आज बारिश ने उनके इंतजार को खत्म कर दिया है। बारिश से न सिर्फ जमीनों की प्यास बुझी है बल्कि भीषण गर्मी से जुझ रहे जनमानस को भी काफी राहत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed