फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: कश्मीर के गुलाम नबी और शेख भाजपा में शामिल हुए

विज्ञापन
jammu kashmir news
भाजपा मुख्यालय जम्मू में वीरवार को कश्मीर से विधानसभा चुनाव लड़ चुके गुलाम नबी भट्ट और अब्दुल म
जम्मू। कश्मीर से 2024 में विधायक पद (ईदगाह निर्वाचन क्षेत्र से) के लिए चुनाव लड़ चुके गुलाम नबी भट्ट (पालपोरी) और अब्दुल मजीद शेख वीरवार को भाजपा में शामिल हो गए।
विज्ञापन

पार्टी मुख्यालय में हुए एक कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कश्मीर क्षेत्र से भाजपा के वरिष्ठ नेता आरिफ राजा की दोनों कद्दावर नेताओं को भाजपा में शामिल करवाने के लिए प्रशंसा की। दोनों नेताओं के साथ उनके कई समर्थकों ने भी भाजपा का दामन थामा।
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि गुलाम नबी को कम अंतरों से हार मिली थी और उम्मीद है कि वह भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। क्षेत्र के प्रमुख सामाजिक और राजनीतिक व्यक्तित्व भाजपा में शामिल हो रहे हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि आज देश सुरक्षित है और पीएम मोदी के नेतृत्व में प्रगति कर रहा है। भाजपा राष्ट्र को पहले रखती है, इसके कार्यकर्ता कभी खुद की परवाह नहीं करते हैं और खुद को समाज और राष्ट्र के लिए समर्पित करते हैं। इस दौरान पूर्व उपमुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता, भाजपा उपाध्यक्ष विधायक सुरजीत सिंह सलाथिया, राकेश महाजन, बलबीर राम रतन, डॉ. प्रदीप महोत्रा, इशांत महाजन, संजय बख्शी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed