{"_id":"679d2d5e5c36709ca80b2e8d","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-news-c-10-lko1027-535913-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कश्मीर की आयरा समेत तीन खिलाड़ी आज भिड़ेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कश्मीर की आयरा समेत तीन खिलाड़ी आज भिड़ेंगे
विज्ञापन
जम्मू। उत्तराखंड में जारी 38वें राष्ट्रीय खेलों में जम्मू-कश्मीर की वुशू टीम के चार खिलाड़ियों ने कांस्य पदक जीते हैं, जबकि तीन ने रजत पदक पक्का किया है। अब शनिवार को तीन खिलाड़ी फाइनल में स्वर्ण पदक जीतने के इरादे से उतरेंगे।
फाइनल मुकाबले में एशियन गेम्स में कांस्य पदक विजेता सूर्य भानू प्रताप का मुकाबला मणिपुर के खिलाड़ी के साथ होगा। वहीं राष्ट्रीय खेल में स्वर्ण पदक विजेता कामरान का मैच सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड (एसएससीअी) के खिलाड़ी के साथ होगा। जूनियर कांस्य पदक विजेता आयरा चिस्ती की भिड़ंत मध्यप्रदेश के खिलाड़ी के साथ होगी।
शुक्रवार को सात खिलाड़ी अपने-अपने किलोभार वर्ग में सेमीफाइनल मुकाबलों में उतरे। इसमें रोहन, सलीम, अर्जुन और ईशांत को हार मिली लेकिन कांस्य पदक अपने नाम कर गए। कुलदीप हांडू (द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता) ने फाइनल में पहुंचे खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि जम्मू-कश्मीर को शनिवार को तीन स्वर्ण पदक मिलेंगे। हांडू ने कहा कि खिलाड़ियों ने अपनी कड़ी मेहनत व लगन से इस सफलता को हासिल किया है। जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल की सचिव, जम्मू-कश्मीर वुशू एसोसिएशन के अध्यक्ष व सचिव ने भी फाइनल में पहुंचे तीन खिलाड़ियों के साथ-साथ कांस्य पदक विजेताओं को बधाई दी।