{"_id":"679d2de98f279892340d086f","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-news-c-10-lko1027-535876-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पुलिस पर हमला करने वाला बिल्लू खौफ गैंग का गैंगस्टर, जट्ट का करीबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पुलिस पर हमला करने वाला बिल्लू खौफ गैंग का गैंगस्टर, जट्ट का करीबी
विज्ञापन
जम्मू। मीरां साहिब क्षेत्र में पुलिस पर फायरिंग करने वाला गिरफ्तार गैंगस्टर अर्जुन उर्फ बिल्लू खौफ गैंग का सदस्य है। उसका नाम पुलिस की सूची में भी शामिल है। खौफ गैंग की पिछले दस दिन में गोलीकांड की ये दूसरी बड़ी वारदात है। इसके पहले खौफ गैंग के गैंगस्टर सुमित जंडयाल उर्फ गटरू की हत्या करने का दावा कर चुके हैं। ये भी बताया जा रहा है कि पुलिस की कार्रवाई में घायल हुआ अन्य गैंगस्टर एवं कुख्यात बदमाश परमजीत उर्फ जुंगी के भी खौफ गैंग के साथ जुड़े होने का शक है।
बता दें कि वर्ष 2021 में खौफ गैंग के गैंगस्टर अरुण चौधरी उर्फ अब्बू जट्ट ने दो युवकों पर हमला किया था। तब अब्बू के साथ बिल्लू भी था। पिछले लंबे समय से ये पुलिस को चकमा देकर भाग निकलता था। मूल रूप से अखनूर का रहने वाला बिल्लू इस समय अरनिया के सलैड़ कोठें में रह रहा था। मीरां साहिब थाने के एसएचओ जेपी शर्मा का कहना है कि बिल्लू खौफ गैंग का सदस्य है। इस पर पहले भी केस दर्ज हैं। हालांकि इसका सुमित हत्याकांड में हाथ होने से इंकार किया गया है। वहीं पुलिस पर गैंगस्टर के गोली चलाने के दुस्साहस से पुलिस भी चिंतित है।
गैंगस्टरों की तलाश में चल रहे थे छापे
बताते चलें कि सुमित गटरू हत्याकांड के बाद से तीन जिलों की पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है। जम्मू सांबा और कठुआ जिलों के 15 से अधिक थानों के थानेदार अपने अपने क्षेत्र में सक्रिय गैंगस्टरों की तलाश में छापे मार रही है। इसी क्रम में आरएस पुरा और मीरां साहिब पुलिस भी कार्रवाई कर रही थी। क्योंकि अब्बू जट मीरां साहिब पुलिस के क्षेत्राधिकार में है। इसलिए इसके संपर्क में रहने वाले गैंगस्टरों की पुलिस धरपकड़ कर रही थी। इसी में पुलिस को उक्त दोनों गैंगस्टर पकड़ने में कामयाबी मिली है।
विज्ञापन
9 महीने में खौफ गैंग का पुलिस पर दूसरा हमला
बता दें कि पुलिस पर गोली चलाने का पिछले एक वर्ष में ये दूसरा हमला है। दोनों ही मामलों में खौफ गैंग का हाथ है। इसके पहले 3 अप्रैल 2024 को पुलिस की खौफ गैंग के ही गैंगस्टर शुन्नु से मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में पुलिस के सब इंस्पेक्टर दीपक कुमार को गोली लगी और वे बलिदान हो गए। गैंगस्टर शुन्नु भी मारा गया था। इसी शुन्नु की मौत का बदला लेने के लिए सुमित जंडयाल की हत्या करने की बात सामने आ रही है। खौफ गैंग ने सोशल मीडिया पर दावा किया था कि सुमित गटरू की हत्या शुन्नु की मौत का बदला है।
तस्करों, गैंगस्टरों के हौसले बुलंद
बता दें कि पिछले कुछ समय से नशा तस्कराें, पुलिस तस्करों, खनन तस्करों ने पुलिस पर कई हमले किए हैं। जबकि अब तो पुलिस पर फायरिंग करने तक की वारदातें हो रही हैं। सांबा के बाड़ी ब्राह्मणा, बिश्नाह क्षेत्र में कुख्यात पशु एवं नशा तस्कर लऊ गुज्जर पुलिस की स्पेशल ब्रांच टीम और पुलिस पर कई बार हमला कर चुका है। जम्मू के अंबफला में एक खनन तस्कर ने पुलिसकर्मी को कुचल दिया। सतवारी में पशु तस्करों ने पुलिसकर्मियों को कुचलने का प्रयास किया। ऐसे ही कई वारदातें हैं।
गटरू हत्याकांड में एक और मुख्य आरोपी के पकड़े जाने की सूचना, गैंगस्टर बिल्लू से भी होगी पूछताछ
छापे जारी, कई राज्यों में दी जा रही पुलिस दबिश
जम्मू। बहुचर्चित सुमित गटरू हत्याकांड मामले में एक और मुख्य आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है। हालांकि मामले की गुत्थी अभी भी अनसुलझी है। 19 जनवरी को हुए हत्याकांड में शामिल मुख्य आरोपियों की पहचान हो चुकी है। मीरां साहिब में गिरफ्तार गैंगस्टर अर्जुन उर्फ बिल्लू के पकड़े जाने से पुलिस को कुछ सुराग हाथ लग सकते हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि बिल्लू का सुमित हत्याकांड में हाथ नहीं है, लेकिन इससे जोड़ कर पूछताछ जरूर होगी। क्योंकि वह भी खौफ गैंग का गैंगस्टर है। सूत्रों का कहना है कि गटरू हत्याकांड में पुलिस की टीमें लगातार सांबा, कठुआ और जम्मू और पंजाब के अलग अलग हिस्सों में छाप मार रही थीं। पुलिस ने छापे के दौरान ही एक मुख्य आरोपी को पकड़ा है। इसके पहले भी एक आरोपी दबोचा गया था। दोनों के पकड़े जाने पर पुलिस को काफी हद तक जानकारी मिल चुकी है। पुलिस की तरफ से अभी तक इस मामले में आधिकारिक स्तर पर कोई जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है।