{"_id":"679d2ff4eff66e9cfe0b6ca5","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-news-c-10-lko1027-535402-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अधिवक्ताओं के सत्यापन की \nतारीख 28 फरवरी तक बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अधिवक्ताओं के सत्यापन की तारीख 28 फरवरी तक बढ़ी
विज्ञापन
जम्मू। हाईकोर्ट की तरफ से वकीलों के सत्यापन की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है। इस बीच हाईकोर्ट ने एक आदेश जारी कर सत्यापन कराने की अंतिम तिथि 28 फरवरी तक बढ़ा दी है। ऐसा तीसरी बार हुआ है।
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर देशभर के वकीलों का सत्यापन हो रहा है। बार काउंसिल के जरिए ये प्रक्रिया चल रही है, क्योंकि जम्मू कश्मीर में बार काउंसिल नहीं है। इसलिए ये प्रक्रिया कराने की जिम्मेदारी हाईकोर्ट के पास है।
जानकारी के अनुसार पहले आदेश के तहत 30 दिसंबर को सत्यापन कराने की अंतिम तारीख थी। इसके बाद इसे 30 जनवरी तक बढ़ाया गया। अब नया आदेश जारी कर तारीख को 28 फरवरी तक बढ़ा दिया गया है। बता दें कि देशभर में ये सत्यापन प्रक्रिया चल रही है। क्योंकि सुप्रीम कोर्ट का मानना है कि बहुत से वकीलों ने फर्जी डिग्री ली हुई है। इसके जरिए वकालत कर रहे हैं। हालांकि बड़े स्तर पर वकीलों ने अपने सत्यापन के आवेदन जमा करा भी दिए हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सुप्रीम कोर्ट की ओर से सत्यापन की धीमी प्रक्रिया पर एतराज भी जताया गया है। आदेश दिया गया है कि जनवरी महीने से 8 हफ्तों के भीतर सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करें।
अभी तक फर्जी वकीलों के नाम नहीं आए सामने आए
बता दें कि हाईकोर्ट में बहुत से वकीलों ने अपना सत्यापन कराया है, लेकिन अभी तक ये सामने नहीं आया है कि कितने ऐसे वकील थे। जो वकालत कर रहे थे और उन्होंने सत्यापन का आवेदन नहीं किया। कुछ दिनाें में इसे लेकर जानकारी सामने आ सकती है। फिलहाल अभी तक कोई जानकारी नहीं आई है। जम्मू कश्मीर में करीब 20 हजार वकील हैं, जोकि अलग अलग अदालतों में वकालत कर रहे हैं। इनमें अकेले जम्मू संभाग में ही 10 हजार वकील हैं।