{"_id":"679a8ce1768f93d24d014aba","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-news-c-10-lko1027-534206-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीरी विस्थापितों की सम्मानजनक वापसी के लिए भाजपा प्रतिबद्ध : सत शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीरी विस्थापितों की सम्मानजनक वापसी के लिए भाजपा प्रतिबद्ध : सत शर्मा
विज्ञापन
भाजपा की कश्मीर विस्थापित जिला टीम ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय जम्मू में प्रदेशाध्यक्ष सत शर्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा ने कहा कि हमारी पार्टी कश्मीरी पंडित समुदाय की सम्मानजनक वापसी के लिए प्रतिबद्ध है। हमने शुरू से ही विस्थापित समुदाय के हितों की रक्षा की है और उनके मूल अधिकारों और सम्मान के लिए प्रभावी कदम उठाए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने आतंकवादी और अलगाववादी घटनाओं पर अंकुश लगाने में महत्वपूर्ण सुधार सुनिश्चित किया है। कश्मीरी विस्थापितों की उनकी अपनी भूमि पर सम्मानजनक वापसी के लिए विश्वास को प्रोत्साहित करेंगे।
पार्टी मुख्यालय जम्मू में पार्टी के कश्मीर विस्थापित जिला टीम के नए जिला अध्यक्ष राजीव पंडिता ने प्रदेशाध्यक्ष को सम्मानित किया। शर्मा ने कहा कि कश्मीरी विस्थापितों की सम्मानजनक वापसी के लिए पार्टी ने दृढ़ प्रतिबद्धता के साथ समुदाय के सामने आने वाली समस्याओं को हर मंच पर उठाया है।
पार्टी ने कश्मीर विस्थापित इकाई को समुदाय की शिकायतों और मुद्दों को सूचीबद्ध करके उजागर करने के लिए दृढ़ विश्वास सौंपा है। भाजपा केडीडी की नई इकाई का पहला कर्तव्य संगठन के साथ समुदाय की अपेक्षाओं पर खरा उतरना है। केडीडी टीम ने पार्टी और समुदाय के लिए उनके अमूल्य योगदान को स्वीकार करते हुए महासचिव (संगठन) अशोक कौल को भी सम्मानित किया। राजीव पंडिता ने कहा कि भाजपा हमेशा कश्मीरी विस्थापित समुदाय के लिए खड़ी रही है और विभिन्न उपायों के माध्यम से समुदाय की बेहतरी के लिए काम करती रही है। इस दौरान चांद जी भट्ट (पूर्व जिला अध्यक्ष), हीरा लाल भट्ट (सहप्रभारी), एचके राजदान (महासचिव), अनिल धर, राकेश साधु, विमल रैना, चेतन वांचू, स्वीटी कौल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
====