फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: लेह में कड़ाके की ठंड, दिन और रात का पारा शून्य से नीचे

विज्ञापन
jammu kashmir news
गुलमर्ग में पड़ी बर्फ में आनंद उठाते पर्यटक।   - फोटो : jammu news
जम्मू। लेह में कड़ाके की ठंड के बीच दिन और रात का पारा शून्य डिग्री से नीचे चल रहा है। यहां बुधवार को अधिकतम तापमान माइनस 0.5 और न्यूनतम तापमान माइनस 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बीच जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में बादल छाए रहे। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार प्रदेश के कुछ हिस्सों में मौसम के उतार चढ़ाव के बीच 5 फरवरी तक बारिश और बर्फबारी हो सकती है। खराब मौसम की सूरत में पारे में गिरावट होने की आशंका है।
विज्ञापन

कश्मीर में हल्के बादलों के साथ मौसम साफ रहा। राजधानी श्रीनगर में दिन का पारा सामान्य से 5.8 डिग्री चढ़कर 13.7, पहलगाम में 8.0 और गुलमर्ग में 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में दिन की शुरुआत हल्के बादलों के साथ हुई, लेकिन दोपहर को धूप भी खिली रही। यहां अधिकतम तापमान 22.4 और न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में अधिकतम पारा 12.7, बटोत में 14.1, कटड़ा में 18.0 और भद्रवाह में 13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

स्थान न्यूनतम तापमान
गुलमर्ग माइनस 2.5
पहलगाम माइनस 0.8
काजीगुंड माइनस 0.1
श्रीनगर 1.9
बनिहाल 3.3
भद्रवाह 4.5
बटोत 7.7
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed