फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: भाजपा जिलाध्यक्ष पदों के लिए नामांकन के साथ चुनाव आज

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। प्रदेश भाजपा के 27 संगठन जिला अध्यक्षों के लिए सोमवार से नामांकन के साथ चुनाव प्रक्रिया शुरू होगी। इसमें मंगलवार तक सारी चुनाव प्रक्रिया पूरी करके नए अध्यक्षों के नामों को घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

चुनाव करवाने के लिए कई वरिष्ठ नेताओं को सोमवार को संबंधित जिलों में भेजा रहा है। इसमें आम राय के साथ चुनाव करवाए जाएंगे। हालांकि मंडल अध्यक्षों के बाद जिला अध्यक्षों के सभी नामों पर आम राय नहीं बन पाई है। पर्यवेक्षकों की कसरत के बाद जिला रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा चुनाव प्रक्रिया संपन्न होगी।
विज्ञापन

इस बार जिला अध्यक्षों के चुनाव में लगभग नए चेहरे सामने लाए जाएंगे। पार्टी हाईकमान ने उन चेहरों की पहचान की है जो आगामी 5-6 साल में संगठन को मजबूत बनाने में सक्षम हों। इसके साथ उनकी सक्रियता और स्थानीय जनाधार देखा गया है। लेकिन कई जिलों में एक से अधिक उम्मीदवारों ने अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी जताई है, जिससे सभी जगहों पर आम राय से सहमति नहीं बन पाई है। पार्टी ने गत दिवस जिला अध्यक्षों के चुनाव के लिए प्रदेश के 25 जिलों में जिला रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किए थे। पहले कई मंडल अध्यक्षों के नामों पर भी आम राय के साथ अंतिम मुहर नहीं लगाई जा सकी थी। भाजपा के जिला अध्यक्षों के चुनाव के बाद प्रदेशाध्यक्ष के चुनाव के लिए प्रक्रिया शुरू की जाएगी। हालांकि अभी तक इस दौड़ में कोई सामने नहीं आया है। इस पद के लिए लगभग पार्टी हाईकमान की ओर मुहर लगाई जाती है। मौजूदा प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा का ही लगभग नया प्रदेशाध्यक्ष बनना तय है। उन्हें दूसरी बार प्रदेशाध्यक्ष की कमान दी गई है, जिससे उन्हें संगठन का अनुभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव प्रक्रिया अंतिम चरण में : प्रदेशाध्यक्ष
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा का कहना है कि हमारी संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। जिला अध्यक्षों की मंगलवार तक सूची जारी कर दी जाएगी। इसके लिए एक दिन पहले नामांकन किए जाएंगे। चुनाव संपन्न होने के बाद आगामी चुनावों के लिए पार्टी की राजनीतिक गतिविधियां बढ़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed