{"_id":"67841faec03936a44c032226","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-news-c-10-lko1027-522226-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास के साथ सामाजिक आर्थिक सशक्तीकरण सरकार की प्राथमिकता : उपमुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास के साथ सामाजिक आर्थिक सशक्तीकरण सरकार की प्राथमिकता : उपमुख्यमंत्री
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री जाट सभा के सदस्यों को संबोधित करते हुए
जम्मू। समग्र विकास के साथ सामाजिक आर्थिक सशक्तीकरण सुनिश्चित करना वर्तमान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह बात उपमुख्यमंत्री सुरिंद्र चौधरी ने रविवार को आरएस पुरा में जाट सभा द्वारा आयोजित एक समारोह में कही।
उन्होंने केंद्रित पहलों का जिक्र करते हुए कहा कि न्यायसंगत आधार पर विकास सुनिश्चित कर रहे हैं। जम्मू-कश्मीर में विकासात्मक पहलों में तेजी लाने के निर्देश पहले ही पारित किए जा चुके हैं।
इसके लिए नियमित निगरानी की जा रही है। इससे काम तेज गति से हो रहे हैं। इस अवसर पर बोलते हुए जाट सभा के सदस्यों ने उनके समुदाय को प्रतिनिधित्व देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस दौरान स्थानीय लोगों से बातचीत भी की गई। इस मौके पर विधायक विक्रम रंधावा, पूर्व मंत्री मंजीत सिंह, सुखनंदन चौधरी, घारू राम, डीडीसी सदस्य टीएस टोनी और जाट सभा के वरिष्ठ पदाधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।