{"_id":"67842013a2b5803e230e0434","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-news-c-10-lko1027-522174-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकसित भारत के लिए विचारों को वास्तविकता में बदलने की जरूरत: डॉ. जितेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकसित भारत के लिए विचारों को वास्तविकता में बदलने की जरूरत: डॉ. जितेंद्र
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर व लद्दाख के छात्रों के साथ डॉ. जितेंद्र सिंह
जम्मू। राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2025 में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लगभग 100 छात्रों ने भाग लिया। इन छात्रों के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने रात्रिभोज का आयोजन किया। इस अवसर उन्होंने युवाओं से आजीविका व स्टार्टअप के अवसरों के लिए क्षेत्रीय संसाधनों का पता लगाने का आह्वान किया और विकसित भारत के लिए विचारों को वास्तविकता में बदलने की आवश्यकता पर जोर दिया।
उन्होंने भारत की विकास यात्रा को आकार देने में युवाओं द्वारा संचालित पहलों के महत्व को भी रेखांकित किया गया। राष्ट्रीय युवा महोत्सव जैसे कार्यक्रम युवाओं को अपनी रचनात्मकता, आकांक्षाओं और ऊर्जा को विकसित भारत की दिशा में ठोस योगदान देने के लिए एक मंच देते हैं। युवाओं में नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा की गई कई पहलों पर प्रकाश डाला गया। इस बात जोर दिया कि कैसे इन कार्यक्रमों ने स्टार्टअप के विकास को गति दी है। जम्मू-कश्मीर में युवा उद्यमियों ने अरोमा मिशन के तहत लैवेंडर की खेती में कदम रखा है।
रात्रिभोज में शामिल छात्रों ने भी अपनी आकांक्षाओं को साझा किया। 10-12 जनवरी को नई दिल्ली में राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2025 हुआ था। यह युवाओं के लिए अपने विचारों को व्यक्त करने, राष्ट्रीय विकास के लिए समाधानों पर सहयोग करने और भारत की प्रगति के सामूहिक दृष्टिकोण के साथ जुड़ने के लिए मंच के रूप में कार्य करता है।