फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: कश्मीर-नई दिल्ली के बीच सीधी ट्रेन नहीं, कटड़ा में उतरना होगा

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। कश्मीर-नई दिल्ली के बीच सीधी ट्रेन नहीं होगी। यात्रियों को अनिवार्य रूप से कटड़ा रेलवे स्टेशन पर उतरना होगा। रेलवे ने सुरक्षा का हवाला देते हुए ट्रांसशिपमेंट को अनिवार्य करने का फैसला किया है। हालांकि रेलवे की तरफ से इस पर कोई अधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। इस पर राजनीतिक दलों से लेकर आम लोग विरोध जता रहे हैं। लोगों का कहना है कि कश्मीर तक सीधी ट्रेन चलाने के रेलवे के दावे खोखले हैं।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने कहा कि अब इस तरह की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। सीआरएस निरीक्षण की रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। रिपोर्ट आने के बाद अगर उसे मंजूरी मिलती है तो ट्रेन परिचालन से लेकर सुरक्षा की एसओपी बनेगी। उसके बाद फैसला लिया जाएगा कि कैसे परिचालन होगा। उन्होंने कहा कि रेलवे पहली बार श्रीनगर के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू करने वाला है। ऐसे में सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता होगी। इसमें लोगों के हितों को ध्यान में रखा जाएगा।
विज्ञापन

ट्रेन शुरू होने के कुछ समय तक सुरक्षा पुख्ता रहेगी। लोगों को बेहतर और सुरक्षित परिवहन सुविधा मिले, इसके लिए रेलवे काम कर रहा है। सोशल मीडिया से लेकर आम लोगों के बीच कटड़ा में ट्रांसशिपमेंट पर बहस छिड़ी है। लोग और राजनीतिक दल ट्रांसशिपमेंट का विरोध कर रहे है। लोगों का कहना कि इस तरफ का फैसला करना लोगों के हित में नहीं है। इससे न सिर्फ स्थानीय लोग बल्कि पर्यटकों को भी परेशानी होगी। रेलवे को अपने फैसले पर पूर्ण विचार करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना है इससे यात्रा में समय ज्यादा लगेगा। इससे लोगों में ऐसी भावना पैदा होगी कि उन्हें संदेह की नजर से देखा जा रहा है। ट्रेन सेवा शुरू होने से कश्मीर संभाग की देश के अन्य हिस्सों के साथ 12 महीने कनेक्टिविटी मिलेगी। लोगों का कहना है सुरक्षा का सरकार ख्याल रख रही है, लेकिन अनिवार्य ट्रांसशिपमेंट को खत्म करना चाहिए। लोगों का कहना है कटड़ा में दो घंटे के हाल्ट की बात कही जा रही है जो काफी गलत है। अगर ये सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा है तो सरकार को इस का विकल्प ढूंढना चाहिए ताकि आम लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को असुविधा होगी।

11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed