फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: कटड़ा-रियासी रेल ट्रैक का सीआरएस निरीक्षण आज से

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। उत्तर रेलवे के जनरल मैनेजर अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि कश्मीर तक रेल पहुंचाने के लिए युद्धस्तर पर काम जारी है। यूएसबीआरएल परियोजना के हिस्से में कटड़ा से श्रीनगर तक रेल पहुंचाई जा रही है। इसके लिए कटड़ा से रियासी के बीच 17 किमी. के ट्रैक पर मंगलवार से दो दिवसीय सीआरएस निरीक्षण किया जा रहा है। 9 जनवरी तक निरीक्षण रिपोर्ट मिलने के बाद कश्मीर के लिए रेल शुरू करने पर फैसला किया जाएगा। कश्मीर में रेल लाइन की डबलिंग और नई लाइन के लिए सात सर्वे चल रहे हैं।
विज्ञापन

जम्मू रेलवे स्टेशन पर सोमवार को पत्रकारों से रूबरू होते हुए वर्मा ने बताया कि जम्मू में नया रेल मंडल बनने से यहां चलने वाले रेल आपरेशनों को सफल बनाने में मदद मिलेगी। यहां डीआरएम कार्यालय में बनाई जाने वाली योजनाएं अधिक प्रभावी होंगी। इससे पहले छोटे से कार्य के लिए भी फिरोजपुर जाना पड़ता था। नए मंडल को फिरोजपुर डिवीजन से विभाजित करते बनाया गया है। डिवीजन में 742 किमी. का कुल सेक्शन आएगा। इसमें मुख्य रूप से जम्मू कश्मीर की रेल कनेक्टिविटी पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। 460 करोड़ रुपये से डीआरएम कार्यालय सहित अन्य कई निर्माण किए जाएंगे। कश्मीर में पांच गुडशेड बनाए जा रहे हैं। इनसे ट्रैफिक जनरेट होने के साथ कनेक्टिविटी बढ़ेगी। दिल्ली से बेहतर जम्मू में कनेक्टिविटी बेहतर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed