{"_id":"6754b400fa5967e1b7044714","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-news-c-10-lko1027-498279-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण पर्यटन को दिया जाएगा बढ़ावा : सुनैना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण पर्यटन को दिया जाएगा बढ़ावा : सुनैना
विज्ञापन

जम्मू। होमस्टे संचालकों के सामने आने वाली चुनौतियों का समाधान करने और ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग काम कर रहा है। यह बात पर्यटन विभाग की संयुक्त निदेशक सुनैना शर्मा ने होम स्टे नीति तैयार करने के लिए हुए मंथन सत्र में कही। उन्होंने कहा कि नीति का उद्देश्य ग्रामीण पर्यटन को बढ़ाने, समुदायों को सशक्त बनाना है।
उन्होंने कहा कि जम्मू संभाग से 23 होमस्टे मालिकों की सक्रिय भागीदारी है। उन्होंने स्थानीय समुदायों को सशक्त बनाते हुए सांस्कृतिक और ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने में होमस्टे की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। आतिथ्य सेवाओं में स्थानीय ऑपरेटरों को प्रशिक्षित करना, क्यूरेटेड पैकेज डिजाइन करना और लिंग-आधारित प्रोत्साहन और स्थिरता उपायों को शामिल करना एक मजबूत होम स्टे पारिस्थितिकी तंत्र के लिए आवश्यक है।
प्रतिभागियों ने परिचालन चुनौतियों, विपणन रणनीतियों, वित्तीय सहायता, बुनियादी ढांचे के विकास पर भी मंथन किया। महत्वपूर्ण सुझावों में व्यावसायिक दरों के बजाय घरेलू दरों पर होमस्टे के लिए बिजली बिल वसूलना, टिकाऊ ऊर्जा प्रथाओं को बढ़ावा देने के लिए सौर पैनलों पर सब्सिडी शुरू करना, होमस्टे के लिए कमरों की स्वीकार्य संख्या को कम से कम छह तक बढ़ाना, पंजीकरण प्रक्रिया को सरल बनाना और होमस्टे को छूट देना शामिल है। इस मौके पर उपनिदेशक शौकत हयत मटू, ज्योति भटी, उत्तर सिंह, आरएस परमार, स्वर्ण सिंह, प्रीतम सिंह, आरएस परमार, पवन गुप्ता और अन्य मौजूद रहे।