फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: कानपुर सेंट्रल, मौर ध्वज सहित अन्य आठ ट्रेनें दो फरवरी तक रहेंगी रद्द

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। जम्मू रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य के चलते 15 नवंबर से दो फरवरी 2025 तक आठ ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि कुछ ट्रेनों को बीच रास्ते तक चलाया जाएगा। पुनर्विकास कार्य के तहत जम्मू रेलवे स्टेशन के यार्ड की लेन छह और सात के पास निर्माण कार्य होना है। शनिवार से यह निर्माण कार्य चलेगा और आठ मार्च तक इसके पूरा होने की संभावना है।
विज्ञापन

रद्द रहने वाली ट्रेनों में ट्रेन नंबर 12469 कानपुर सेंट्रल-जम्मू तवी 20 नवंबर से 30 जनवरी 2025 तक और 12470 जम्मू तवी-कानपुर सेंट्रल 19 नवंबर से 30 जनवरी 2025 तक रद्द रहेगी।
विज्ञापन

वहीं ट्रेन नंबर 12491 मौर ध्वज एक्सप्रेस-12491 (मुजफ्फरपुर जंक्शन से जम्मू तवी) 17 नवंबर से दो फरवरी तक और मौर ध्वज एक्सप्रेस -12492 (जम्मू तवी से मुजफ्फरपुर जंक्शन ) 15 नवंबर से 30 जनवरी 2025 तक रद्द रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

14605 योग नगरी ऋषिकेश-जम्मू तवी एक्सप्रेस 18 नवंबर 27 जनवरी 2025 तक और 14606 जम्मू से योग नगरी ऋषिकेश 17 नवंबर से 26 जनवरी 2025 तक रद्द रहेगी।
वहीं ट्रेन संख्या 12265 जाट दुरंतो एक्सप्रेस दिल्ली सराय रोहिल्ला से जम्मू तवी 15 नवंबर से 31 जनवरी 2025 तक और 12266 जाट दुरंतो एक्सप्रेस जम्मू तवी से दिल्ली सराय रोहिल्ला 16 नवंबर से एक फरवरी 2025 तक रद्द रहेगी।

रेलवे के अनुसार अगर जरूरत पड़ी तो दुरंतो एक्सप्रेस के स्थान पर उसी मार्ग पर 15 नवंबर से विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। इसके अलावा ट्रेन 18101-18309 संबलपुर जम्मू तवी एक्सप्रेस 13 नवंबर से 29 जनवरी तक अमृतसर जंक्शन रेलवे स्टेशन तक चलेगी। वहीं 18102-18310 जम्मू तवी-संबलपुर एक्सप्रेस अमृतसर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर 16 नवंबर से 1 फरवरी तक रुकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed