{"_id":"67cca81705229dccd00a3a70","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-news-c-10-lko1021-562572-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: गुमराह करने और झूठ बोलने के आरोपों पर रार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: गुमराह करने और झूठ बोलने के आरोपों पर रार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। गुमराह करने और झूठ बोलने जैसे आरोपों पर शनिवार को डोडा विधायक मेहराज मलिक और भाजपा विधायकों के बीच कई बार नोकझोंक हुई। इससे नाराज भाजपा विधायकों ने स्पीकर से मेहराज के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने स्पीकर पर भी विपक्ष को कम समय देने पर नाराजगी जताई।
भाजपा विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने बजट पर बहस के दौरान केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि उमर सरकार के बजट में 90 प्रतिशत तक केंद्र प्रायोजित योजनाएं हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को 200 यूनिट निशुल्क बिजली देने की घोषणा को स्पष्ट करना चाहिए।
इसपर सत्तापक्ष के विधायक मेहराज मलिक खड़े होकर भाजपा विधायक पर सदन को गुमराह करने और झूठ बोलने के आरोप लगाने लगे। स्पीकर अब्दुल रहीम राथर ने कई बार उन्हें बैठने को कहा। इस बीच भाजपा से सुरजीत सिंह सलाथिया और अन्य विधायकों ने उठकर मेहराज का विरोध किया और उन्हें बाहर भेजने को कहा।
विज्ञापन
सलाथिया ने कहा कि मलिक टोकाटाकी न करें। भाजपा के सुनील भारद्वाज के बोलने के दौरान भी मेहराज की भाजपा सदस्यों से नोकझोंक हुई। भारद्वाज ने सड़कों के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरने की कोशिश की तो मेहराज ने कहा कि पिछले सात साल में कुछ नहीं हुआ है। इसपर भाजपा सदस्य शाम लाल शर्मा ने मेहराज को सदन से बाहर करने को कहा। उस समय नामित स्पीकर मुबारक गुल ने कहा कि मैं दोनों पक्षों से दिए भाषण को रिकाॅर्ड से बाहर करता हूं। उन्होंने सभी को शांत रहने को कहा।
-- -- -
हाउसिंग बोर्ड पर लोगों को लूट रहा : रंधावा
जम्मू। बजट पर बहस के दौरान बाहु से विधायक विक्रम रंधावा ने जेएंडके हाउसिंग बोर्ड पर लोगों को लूटने के आरोप लगाए। कहा, बोर्ड तबाही कर रहा है। उन्होंने स्पीकर से मांग की कि हाउसिंग बोर्ड के कामकाज की समीक्षा की जाए। इसमें जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।