फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: टाउनशिप पर मचा घमासान, पीडीपी और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। प्रदेश में सेटेलाइट टाउनशिप की अभी चर्चा ही शुरू हुई है कि घमासान भी शुरू हो गया।
विज्ञापन

पीडीपी ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि टाउनशिप जनसांख्यिकी और पर्यावरण के लिए खतरा होगी। वहीं, नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा ने सदन के बाहर पीडीपी के इस रुख पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा, पहले इन्हें कश्मीरी पंडितों से खतरा लगता था, अब टाउनशिप से लग रहा है।

पीडीपी ने प्रदेश में सेटेलाइट टाउनशिप बनाए जाने पर आपत्ति जताई। पार्टी के विधायक वहीद उर रहमान पर्रा ने कहा, टाउनशिप से प्रदेश की जनसांख्यिकी के साथ ही पर्यावरण पर असर पड़ेगा। ऐसी टाउनशिप के निर्माण से पहले पूरी तरह से जमीनी स्तर पर मूल्यांकन होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा था कि ऐसी कोई टाउनशिप नहीं बन रही है, लेकिन सचिवालय से एक पत्र निकाला गया है, जिसमें उपायुक्तों को टाउनशिप के लिए जगह की तलाश करने को कहा गया है। आर्द्रभूमि के उपयोग पर चिंता जताई : पर्रा ने अगस्त 2019 में संविधान के अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के बाद बुनियादी ढांचे को बढ़ाने के लिए आर्द्रभूमि के उपयोग पर चिंता व्यक्त करते हुए सभी टाउनशिप परियोजनाओं का पर्यावरण मूल्यांकन करने की मांग की। कहा, बेमिना के पास आवास के लिए पहचानी गई 4,200 कनाल भूमि आर्द्रभूमि है। पिछले पांच वर्षों में भूमि, मिट्टी और रेत खनन के कारण बड़े पैमाने पर तबाही और विनाश के कारण हम पहले से ही जलवायु संकट का सामना कर रहे हैं। अगर सही कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य बहुत अंधकारमय और भयावह दिखता है। इस पर मंत्री सकीना इट्टू ने कहा किसी भी निर्माण कार्य को करते समय सभी पारिस्थितिक मुद्दों को ध्यान में रखा जाएगा। लाभार्थियों का विवरण विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार होने के बाद निर्धारित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed