{"_id":"6703158819aacb250f07bb34","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-news-c-10-jam1008-457570-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पंचायत चुनाव को लेकर मतदाता सूची में संशोधन की प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पंचायत चुनाव को लेकर मतदाता सूची में संशोधन की प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन
जम्मू। विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश में पंचायत चुनाव की तैयारी कर ली गई है। नवंबर या फिर दिसंबर में चुनाव होंगे। इसके लिए मतदाता सूची को संशोधित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। चुनाव आयोग ने इसके लिए चुनाव पंजीकरण अधिकारी और सहायक चुनाव पंजीकरण अधिकारी नियुक्त कर दिए हैं।
प्रदेश के 285 ब्लाक के लिए अधिकारियों को सूचियों में नए नाम जोड़ने के लिए कहा गया है। बता दें कि एक वर्ष से जम्मू कश्मीर में पंचायत चुनाव लंबित हैं। वर्ष 2023 अक्तूबर में पंचायतों के पांच साल का कार्यकाल खत्म हो गया था। पिछले वर्ष ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चुनाव कराने का संकेत दिया था।
बता दें कि जम्मू-कश्मीर में ओबीसी को पंचायतों में आरक्षण नहीं था। अब ओबीसी को पंचायतों में आरक्षण मिला है। इस वजह से अब तक चुनाव नहीं हो रहा था। मतदाता सूचियां संशोधित होने के बाद ओबीसी आरक्षित पंचायतों को लेकर भी अधिसूचना जारी होगी। परिसीमन होने के बाद पहली बार प्रदेश में पंचायत चुनाव होंगे।