फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: राहुल को महाराजा हरि सिंह पर खुली बहस की चुनौती

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू में बुधवार को पत्रकारों से रूबरू होते केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी 
जम्मू। केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने विपक्ष में नेता राहुल गांधी को महाराजा हरि सिंह पार्क जम्मू में महाराजा हरि सिंह प्रतिमा के सामने महाराजा हरि सिंह के विषय पर खुली बहस की चुनौती दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने महाराजा महाराजा हरि सिंह पर बेहद अपमानजनक और निंदनीय भाषा का प्रयोग किया है। उन्हें महाराजा के इतिहास से सीखना चाहिए और उनके विकास कार्यों को समझना चाहिए। उन्होंने महाराजा हरि सिंह को बाहर निकाल दिया गया, महाराजा हरि सिंह भाग गए, जैसे गलत शब्दों का इस्तेमाल किया है।
विज्ञापन

यहां बुधवार को पत्रकारों से रूबरू होते हुए रेड्डी ने कहा कि यह शर्मनाक है कि राहुल गांधी ने महाराजा हरि सिंह के जन्म दिवस 23 सितंबर को उनका अपमान करने के लिए चुना, यह कहकर कि राजाओं ने कभी अपनी प्रजा की परवाह नहीं की। क्षेत्र के हर परिवार के पास महाराजा हरि सिंह की तस्वीर है क्योंकि वे उनके द्वारा किए गए सकारात्मक विकास और सुधारों का सम्मान करते हैं। यह राहुल गांधी की विनाशकारी राजनीति है क्योंकि वे जाति, धर्म, क्षेत्र और भाषा के आधार पर समाज को तोड़ने की कोशिश करते हैं। वे कहते रहते हैं कि एलजी बाहरी व्यक्ति हैं। बताएं कांग्रेस पार्टी ने जम्मू-कश्मीर और पूरे भारत में कितने राज्यपालों की नियुक्ति की और उनमें से कितने उसी राज्य के निवासी थे। ऐसा कैसे है कि राहुल गांधी एलजी को बाहरी व्यक्ति के रूप में देखते हैं, जबकि सोनिया गांधी जो भारत में पैदा नहीं हुईं, वे 2 दशकों तक कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष, राष्ट्रीय सलाहकार परिषद की सदस्य और यूपीए सरकार की वास्तविक नेता बनीं रहीं। इससे साफ पता चलता है कि राहुल गांधी जम्मू-कश्मीर को भारत का हिस्सा नहीं मानते और वह अलगाववादियों की भाषा बोलते हैं। कांग्रेस (8), भाजपा (5) और अन्य दलों (2) में अब तक नियुक्त किए गए 15 राज्यपालों में से कोई भी डॉ. करण सिंह को छोड़कर जम्मू-कश्मीर का निवासी नहीं है, क्योंकि डॉ. करण सिंह का कार्यकाल संक्रमण का दौर था। उन्होंने राहुल गांधी को फटकार लगाते हुए राहुल चरित्र पढ़ो की नसीहत दी।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस की 60 वर्षों की विफलताओं की तुलना भाजपा की पिछले 10 वर्षों की उपलब्धियों से करते हुए राहुल गांधी से खुली बहस करने को कहा। राहुल गांधी विपक्ष के नेता की भूमिका को नीचा दिखा रहे हैं जो कभी अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, सुषमा स्वराज और गुलाम नबी आजाद जैसे लोगों के पास थी। राहुल लगातार भारतीय संस्थानों में सर्वोच्च न्यायालय, भारतीय संसद, भारतीय सशस्त्र बलों और चुनाव आयोग का अपमान करते हैं। जब वे बाहर जाते हैं, तो भारतीय लोकतंत्र और भारतीय जीवन शैली का अपमान करते हैं। इस मौके पर प्रदेश भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष सत शर्मा, डॉ. निर्मल सिंह, राज्यसभा सांसद इंजीनियर गुलाम अली खटाना, मीडिया सेंटर प्रभारी अरुण गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed