फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: रैना, आजाद को छोड़कर 29 नेताओं को चुनाव के बाद बंगला खाली करने के निर्देश

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। प्रदेश के 29 पूर्व मंत्रियों से लेकर अन्य राजनेताओं को सरकारी बंगले छोड़ने का आदेश दिया गया है। चुनाव के तुरंत बाद बंगला खाली करना होगा। हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना को छोड़ दिया गया है। इनको बंगला खाली नहीं करना है। इनका नाम भी 31 की सूची में था। बुधवार को मामले से जुड़ी याचिका पर मुख्य कार्यकारी न्यायाधीश ताशी रबस्टन एवं न्यायाधीश पुनीत गुप्ता की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने मामले पर सुनवाई र्की।
विज्ञापन

इससे पहले जनहित याचिका की तरफ से एडवोकेट सुप्रिया चौहान ने कहा कि पूर्व विधायकों/पूर्व मंत्रियों को तुरंत बेदखल किया जाना आवश्यक है क्योंकि दो सप्ताह के भीतर नई व्यवस्था लागू होने की संभावना है। प्रशासन द्वारा सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों का उल्लंघन किया गया है। जिन 29 लोगों को बंगला छोड़ने के लिए कहा गया है। उनमें जाहिद हुसैन जान, एसएस चन्नी, अब्दुल मजीद पाडर, जफर इकबाल मन्हास, निजारुद्दीन भट, फैयाज अहमद मीर (पूर्व सांसद), अब्दुल गनी वकील, हकीम मोहम्मद यासीन, मोहम्मद अब्बास वानी, अब्दुल रहीम राथर, बशीर अहमद डार, मोहम्मद अमीन भट, यासिर रेशी, एमवाई तारिगामी, सुरिंदर अंबरदार, सज्जाद गनी लोन, राजा मंजूर, सोफी यूसुफ, तारिक हुसैन कीन, कविंदर गुप्ता, सुनील शर्मा, जीएम सरूरी, दलीप सिंह परिहार, शेख इश्फाक जब्बार, सत शर्मा, आरएस पठानिया, प्रदीप शर्मा और नीलम लंगेह शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed