फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: दूसरे चरण में 21 फीसदी उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज, 37 फीसदी पर गंभीर आरोप

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। प्रदेश में होने जा रहे दूसरे चरण के मतदान में 21 फीसदी उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। यही नहीं 37 फीसदी पर गंभीर आपराधिक आरोप हैं। 25 सितंबर को 26 सीटों पर कुल 238 उम्मीदवार मैदान में हैं। आपराधिक छवि वाले उम्मीदवारों को मैदान में उतारने में कांग्रेस सबसे आगे है। इसके बाद भाजपा, फिर पीडीपी और बाद में नेकां है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) के विश्लेषण के अनुसार 3 उम्मीदवारों पर हत्या के प्रयास, 7 पर महिलाओं के खिलाफ अपराध से संबंधित मामले दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

इन 7 में से 1 उम्मीदवार पर दुष्कर्म का मामला भी दर्ज है। पीडीपी के 26 उम्मीदवारों में से 4, भाजपा के 17 में से 4 , कांग्रेस के 6 में से 2 और एनसी के 20 में से 1 ने अपने हलफनामों में आपराधिक मामले घोषित किए हैं। गंभीर आपराधिक मामलों के लिए पीडीपी के 26 उम्मीदवारों में से 1, भाजपा के 17 में से 3 , कांग्रेस के 6 में से 2 और एनसी के 20 में से ........................ने गंभीर आरोप घोषित किए हैं।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त 8 विधानसभा क्षेत्रों को रेड अलर्ट निर्वाचन क्षेत्र घोषित किया गया है। जहां 3 या अधिक चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों ने आपराधिक मामले घोषित किए हैं। संपत्ति के मामले में 238 उम्मीदवारों में से 131 करोड़पति हैं। प्रमुख दलों में कांग्रेस के सभी 6, एनसी के 20 में से 18 , भाजपा के 17 में से 13 और पीडीपी के 26 में से 19 उम्मीदवारों ने 1 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति घोषित की है। कुल मिलाकर सामने आया है कि सभी दलों ने करोड़पति उम्मीदवारों को प्रमुखता दी है। दूसरे चरण में प्रत्येक उम्मीदवार की औसत संपत्ति 5.80 करोड़ रुपये है। प्रमुख दलों में कांग्रेस के 6 उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 29.39 करोड़ रुपये, एनसी के 20 उम्मीदवारों की 11.21 करोड़ रुपये, भाजपा के 17 उम्मीदवारों की 11.07 करोड़ रुपये और पीडीपी के 26 उम्मीदवारों की 5.24 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे अधिक घोषित संपत्ति वाले शीर्ष 3 उम्मीदवार कश्मीर से हैं, जिनमें छनपोरा से चुनाव लड़ रहे सैयद अल्ताफ बुखारी (165 करोड़ रुपये), सेंट्रल शाल्टेंग से तारिक हमीद कर्रा (149 करोड़ रुपये) और छनपोरा से चुनाव लड़ रहे एनसी के मुश्ताक गुरु (94 करोड़ रुपये) शामिल हैं। शिक्षा के संदर्भ में 117 उम्मीदवारों ने अपनी शैक्षणिक योग्यता 5वीं और 12वीं कक्षा के बीच घोषित की है, जबकि 114 स्नातक या उससे ऊपर हैं। छह उम्मीदवारों के पास डिप्लोमा है, जबकि एक उम्मीदवार ने खुद को निरक्षर घोषित किया है। आयु वितरण के संबंध में 84 उम्मीदवार 25 से 40 वर्ष के बीच हैं, 105 उम्मीदवार 41 से 60 के बीच हैं और 49 उम्मीदवार 61 से 80 के बीच हैं। दूसरे चरण में सिर्फ तीन महिला प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed