फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: लंबे संघर्ष के बाद विस्थापितों को मिला भूमि का मालिकाना हक

विज्ञापन
jammu kashmir news
मालिका अ​धिकार देने के फैसले पर जताया आभार
जम्मू। पीओके 1947, 1965 और 1971 के विस्थापितों और पश्चिमी पाकिस्तान के विस्थापितों को जमीन का मालिकाना अधिकार देने का सरकार का फैसला सराहनीय है। यह बात अखिल भारतीय जाट महासभा के अध्यक्ष और जम्मू के पूर्व मेयर चौधरी मनमोहन सिंह ने बैठक में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह सब जाट महासभा के स्थायी संघर्ष के कारण हुआ है। उन्होंने 2014 के बाद से सभा द्वारा की गई कई पहलों पर जानकारी दी। इसमें मुख्य सचिव से लेकर अन्य अधिकारियों से उच्च स्तरीय बैठकों के बारे भी बताया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पहले भूमि अधिकारों से वंचित होने से विस्थापितों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था। उनकी ज़मीन केंद्र सरकार की परियोजनाओं के अंतर्गत आती थी तो मुआवजा वास्तविक भूमि मालिकों के बजाय कस्टोडियन विभाग को हस्तांतरित कर दिया जाता था। मुद्दों का समाधान समुदाय के लिए बहुत खुशी और उपलब्धि है। इस मौके पर डीएसपी डिमन सिंह, कैप्टन आरएल गंजुड, मास्टर भजन सिंह, अवतार कृष्ण चौधरी, प्रेम पाल, सुनील सोनू, एसडी बलजीत सिंह, एमडीएम कुलदीप कौर, सतपाल, सुनील कुमार और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed