फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: 1989 और 1991 में अनुसूचित जनजाति में शामिल लोगों को ही मिले आरक्षित सीटों पर चुनाव लड़ने का अधिकार

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में 1989 और 1991 में 12 जातियों को अनुसूचित जनजाति का दर्जा मिला था। इसके बाद 2022 में परिसीमन आयोग की तरफ से इन जनजातियों के लिए विधानसभा में नौ सीटों को आरक्षित किया गया था। ऐसे में 2024 में जिन चार जातियों के लिए अलग से अनुसूचित जनजाति (एसटी-2) बनाया, उन्हें नौ आरक्षित सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए योग्य नहीं माना जाना चाहिए। यह बात जम्मू-कश्मीर गुज्जर-बकरवाल कोऑर्डीनेशन कमेटी के संयोजक मोहम्मद अनवर चौधरी (एडवोकेट) ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार ने जिन चार जातीय समूह को 10 फीसदी आरक्षण दिया, वह पहले से अनुसूचित जनजाति से अलग हैं। ऐसे में उन्हें 2022 में आरक्षित की नौ विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का अधिकार नहीं है। इन सीटों पर चुनाव लड़ने का अधिकारी एसटी-1 के लोगों को ही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसको लेकर हमने चुनाव आयोग से मुलाकात का समय मांगा था। इस संबंध में मंडलायुक्त जम्मू को पत्र भी लिखा था। उन्होंने मुलाकात करवाने का आश्वासन दिया था, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। सदस्यों ने कहा कि हमने चुनाव आयोग, गृह मंत्रालय, अनुसूचित जाति व जनजाति मंत्रालय, उप राज्यपाल जम्मू-कश्मीर और रजिस्ट्रार जनरल जनगणना भारत सरकार को पत्र लिखा है। सदस्यों ने सरकार से मांग की कि सभी डीसी को ये निर्देश दें कि वह लोगों को जागरूक करें कि आरक्षित सीटों पर एसटी-2 के नामांकन को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed