फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

संविधान की पवित्रता का दुरुपयोग कर रही है कांग्रेस : शर्मा

विज्ञापन
jammu kashmir news
भाजपा मुख्यालय जम्मू में पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक की अध्यक्षता करते प्रदेशाध्यक्ष सत
जम्मू। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा ने कांग्रेस की हालिया पदयात्रा पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह पार्टी राजनीतिक लाभ के लिए संविधान की पवित्रता का दुरुपयोग करने का प्रयास कर रही है, जो दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।
विज्ञापन

यह वास्तव में चिंताजनक है कि प्रत्येक नागरिक के अधिकारों और अखंडता की रक्षा के लिए बनाए गए एक दस्तावेज को कांग्रेस नेतृत्व द्वारा दुष्प्रचार का साधन बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

पार्टी मुख्यालय जम्मू में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक को संबोधित करते हुए शर्मा ने पार्टी के 75वें संविधान दिवस के उपलक्ष्य में संविधान गौरव अभियान के तहत किए जा रहे कार्यक्रमों की शृंखला की समीक्षा की। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की हरकतें और हालिया बयान जनता को गुमराह करने के उद्देश्य से किए गए एक राजनीतिक स्टंट के अलावा और कुछ नहीं है। दशकों से, कांग्रेस पार्टी सांविधानिक दुरुपयोग के कई उदाहरणों के लिए जिम्मेदार रही है। आपातकाल लगाने से लेकर निर्वाचित राज्य सरकारों को बर्खास्त करने के लिए अनुच्छेद 356 का दुरुपयोग करने तक, कांग्रेस का अपने स्वयं के एजेंडे के लिए संविधान को कमजोर करने का ट्रैक रिकॉर्ड है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी नेता डॉ. देवेंद्र मन्याल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस का ध्यान सांविधानिक मूल्यों को बनाए रखने पर नहीं बल्कि खोई हुई राजनीतिक जमीन को वापस पाने के लिए भय और गलत सूचना फैलाने पर है। पार्टी नेता रणजोध सिंह नलवा ने कांग्रेस नेतृत्व से संविधान के नाम पर राजनीति बंद करने पर जोर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed