फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: प्रदेश में तीन साल में 8.21 लाख लोगों को मिला स्वरोजगार

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। रोजगार विभाग ने तीन साल में 8.21 लाख लोगों को स्वरोजगार से जोड़ा। ऐसा आंकड़े कह रहे हैं। वहीं, एक साल में एक लाख से ज्यादा लोगों ने निजी क्षेत्र में नौकरी ज्वाइन की। पीएफ विभाग के अनुसार इस साल 103314 कर्मचारियों के ईपीएफ खाते खोले गए हैं। पिछले साल 4 लाख 94 हजार 860 खाते थे जो इस साल बढ़कर 5 लाख 98 हजार 174 तक पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

हालांकि यूटी बनने से पहले स्वरोजगार की दर काफी कम थी। साल में चार से पांच हजार लोग ही लाभान्वित हो पाते थे। रोजगार विभाग के अनुसार 2021-22 में 86143 यूनिट खुले और 399266 लोगों को स्वरोजगार मिला। 2022-23 में 82015 यूनिट खुले और 283664 लोग स्वरोजगार से जुड़े। इसी तरह 2023-24 में 65206 यूनिट खुले और 238675 लोगों को रोजगार दिया गया।
विज्ञापन

वहीं, मुमकिन और तेजस्वनी याेजना के तहत एक हजार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य रखा गया। इसमें एक हजार महिलाओं को रोजगार से जोड़ा गया। इसी तरह तेजस्विनी स्कीम में आठ हजार महिलाओं को रोजगार से जोड़ा गया है। अब महिलाएं सशक्त होकर अपनी कमाई से घर का खर्चा चला रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



---------------

कहां मिला रोजगार
यह स्वरोजगार मिशन यूथ, जेके शहरी विकास विभाग, आईएंडसी, केवीआईबी, जेकआरएम, जेकेईडीआई, आरडीडी, कृषि, पशुपालन, मत्सय सहित 25 सरकारी क्षेत्रों में दिया गया। इसके अलावा मधुमक्खी पालन, मशरूम यूनिट, वर्मीकंपोस्ट, आयल सीड, आयल मील, माइक्रो फूड, मनरेगा में भी रोजगार मिला है।

------------------

कोट
बीते तीन साल में रोजगार की बहार आई है। अब लाखों लोग सीधा स्वरोजगार से जुड़कर घर का खर्चा चला रहे हैं। विभाग के माध्यम से रोजगार दिया गया है।
- डॉ. निसार वानी, निदेशक, रोजगार विभाग


-------------------

कोट

निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़े हैं। अब लाखों लोग रोजगार हासिल कर घर चला रहे हैं। एक साल में एक लाख से ज्यादा खाते नए खुले हैं।

- रिजवन उद्दीन, क्षेत्रीय आयुक्त, पीएफ विभाग


---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed