फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: जम्मू-कश्मीर परिवहन निगम के बेड़े से हटेंगी 15 साल पुरानी बसें, 200 नई भी जुड़ेंगी

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। जम्मू-कश्मीर परिवहन निगम अपने बेड़े से 15 साल पुरानी बसों और ट्रकों को हटाने की तैयार कर रहा है। कंडम और तय किलोमीटर तक चलने की अवधि पूरी कर चुके ऐसे वाहनों की नीलामी की जाएगी। ऐसे वाहनों की संख्या 300 बताई जा रही है। इनमें अधिकांश बसें हैं। इन वाहनों की नीलामी से मिलने वाले पैसे से निगम दो सौ के करीब नए वाहनों की खरीद करेगा, जिसमें 100-100 वाहन जम्मू व कश्मीर संभाग के लिए होंगे।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर परिवहन निगम अपने बेड़े से पुराने व कंडम वाहनों को बाहर कर नए वाहनों को शामिल करेगा। इससे लोगों को आरामदायक सफर मिलेगा। पुराने वाहनों के परिचालन से पर्यावरण को नुकसान होता है, सड़क हादसों का खतरा भी रहता है। साथ ही निगम को वित्तीय रूप से भी घाटा होता है। अब इन वाहनों के परिचालन से बाहर होने से निगम में नए वाहन जुड़ेंगे, जिससे निगम के रखरखाव का खर्च भी बचेगा। साथ ही लोगों को अच्छी सुविधा मिलेगी। जम्मू-कश्मीर परिवहन निगम के बेड़े में वर्तमान में 854 वाहन और 40 ई-बसे हैं। हर महीने 380000 लोग निगम की बसों में सफर करते हैं और हर महीने 1500000 किमी का सफर तय होता है। पांच लाख किलोमीटर का परिचालन और दस साल आयु पुरी होने के बाद जम्मू-कश्मीर परिवहन निगम अपने बेड़े से बसों को परिचालन से बाहर करता है। हालांकि जिन वाहनों की आयु 10 साल हो जाती है, लेकिन पांच लाख किमी का परिचालन पूरा नहीं कर पाती हैं तो उनका परिचालन जारी रहता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed