{"_id":"672a881f12f2d6c2c10f96f9","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-news-c-10-jam1006-475938-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडीपी के प्रस्ताव की मीडिया कवरेज सदन की अवमानना: पठानिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडीपी के प्रस्ताव की मीडिया कवरेज सदन की अवमानना: पठानिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। वरिष्ठ भाजपा नेता और उधमपुर पूर्व के विधायक आरएस पठानिया ने मंगलवार को पीडीपी विधायक वहीद पर्रा की तरफ से सदन में लाए गए अनुच्छेद 370 के प्रस्ताव की मीडिया कवरेज का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि जब प्रस्ताव की प्रति स्पीकर तक नहीं पहुंची तो मीडिया ने इसे कैसे व्यापक कवरेज दिया।
पठानिया ने कहा, अध्यक्ष महोदय मैं सदन में कल के घटनाक्रम के एक महत्वपूर्ण विषय की ओर आपका ध्यान आकर्षित करना चाहता हूं। जब प्रस्ताव आप तक नहीं पहुंचा तो मीडिया ने इसे किस तरह से व्यापक रूप से कवर किया। क्या यह सदन की अवमानना नहीं है। इसमें हस्तक्षेप करते हुए विधानसभा अध्यक्ष अब्दुल रहीम राथर ने उनसे केवल श्रद्धांजलि के संदर्भ तक ही सीमित रहने को कहा क्योंकि आज कोई अन्य कार्य सूचीबद्ध नहीं था।