फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: भाजपा में अंतर्कलह देख कांग्रेस की रणनीति, नई एंट्री वालों को मैदान में नहीं उतारेगी पार्टी

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। कांग्रेस चुनाव के दौरान दूसरी पार्टियों से आने वाले लोगों को टिकट देने में तवज्जो नहीं देगी। पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के इस संदेश के बाद कई दलों के दिग्गजों ने कांग्रेस में आने से अपने पैर रोक लिए हैं। खासतौर पर डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (डीपीएपी) से कई वरिष्ठ नेताओं के दोबारा कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा थी।
विज्ञापन

टिकट आवंटन के बाद भाजपा में अंतर्कलह और असंतोष की लहर को देखते हुए कांग्रेस ने पहले ही एक प्रभावी रणनीति बनाई है, जिससे जमीनी स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं और प्रभावी नेताओं को मौका दिया जाएगा। कांग्रेस में डीपीएपी के रियासी से वरिष्ठ नेता जुगल किशोर के आने की चर्चा थी। हालांकि, जुगल ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की है। इसी तरह कठुआ से सुभाष गुप्ता के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा थी। कई अन्य डीपीएपी नेता भी कांग्रेस में आने के तैयार थे, मगर राहुल के संदेश में टिकट न देने के बाद सभी नेता रुक गए हैं। राहुल का मानना है कि पार्टी में नए चेहरों का स्वागत है, लेकिन पहले उन्हीं नेताओं को प्राथमिकता दी जाएगी, जो लंबे समय से पार्टी की सेवा कर रहे हैं। राहुल का यह संदेश एक तरह से टिकट आवंटन के बाद पार्टी में विरोध को कम करना भी चाहता है। इसमें कम से कम नई एंट्री वाले लोगों को लेकर विरोध नहीं होगा।
विज्ञापन

----------
दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने डाला डेरा
कांग्रेस में टिकट को लेकर कई चर्चाएं हो रही हैं। प्रदेश कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली में डेरा डाला हुआ है। प्रदेशाध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा, कार्यकारी अध्यक्ष रमण भल्ला, तारा चंद सहित अन्य वरिष्ठ नेता लगातार दिल्ली के दौरे कर रहे हैं। उधर, पार्टी ने टिकटों के आवंटन से पहले युवा शक्ति की भी राय जानी है। इसमें जिन युवाओं ने टिकट का दावा किया था, उन्हें दिल्ली बुलाकर उनकी क्षमता के आधार के बारे में पूछा गया है। जम्मू से युवा कांग्रेस से उदय भानू चिब, संजीव शर्मा, रिकी डलोत्रा आदि नेता दिल्ली पहुंचे। वहीं, महिला प्रतिनिधित्व के लिए प्रदेशाध्यक्ष शमीमा रैना, भानू महाजन आदि ने भी दावा पेश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज हो सकती है टिकटों की घोषणा
दिल्ली में सोमवार को कांग्रेस की केंद्र चुनाव समिति की बैठक बुलाई गई है। इसमें महासचिव केसी वेणुगोपाल, जम्मू-कश्मीर के प्रभारी भरत सिंह सोलंकी सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं के मौजूद रहने की सूचना है। बैठक में जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगाई जाएगी। प्रदेश स्तर पर पहले ही समिति उम्मीदवारों के नामों के पैनल को आगे दे चुकी है।
------------
टिकटों के बंटवारे पर अंतर्कलह के आसार
भाजपा के बाद कांग्रेस में भी टिकटों के आवंटन के बाद भीतरी अंतर्कलह और असंतोष पैदा हो सकता है। कई वरिष्ठ नेताओं और नए चेहरों ने टिकटों की आस लगाई हुई है। युवाओं से लेकर वरिष्ठ नेताओं ने टिकट के लिए दावे किए हैं। टिकटें घोषित होने के बाद दावेदार उम्मीदवारों और उनके समर्थकों की ओर से विरोध हो सकता है।
---------------
नौशेरा-सुंदरबनी सीट नेकां को देने से नाराजगी
गठबंधन में नौशेरा और सुंदरबनी-कालाकोट विधानसभा सीट को नेकां को देने से कांग्रेस खेमे में रोष है। सूत्रों के अनुसार सुंदरबनी-कालाकोट सीट से पार्टी के वरिष्ठ नेता व मुख्य प्रवक्ता रवींद्र शर्मा ने दावेदारी पेश की थी। लेकिन गठबंधन में यह सीट नेकां की झोली में चली गई। स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं में इस बात को लेकर भी रोष है कि पार्टी हाईकमान को दोनों में से एक सीट को अपने पास रखना चाहिए था। इस सीट पर रिफ्यूजी वोट अधिक है। सूत्रों के अनुसार पार्टी हाईकमान ने रवींद्र को राजोरी और जम्मू से चुनाव लड़ने की पेशकश की थी, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया है। उनका कहना है कि वह अपने विस क्षेत्र से बाहर कैसे चुनाव लड़ेंगे। हालांकि पार्टी हाईकमान ने उन्हें आश्वस्त किया है कि अगर सत्ता में कांग्रेस आती है तो उनके लिए और मौके सोचे जाएंगे। इसी तरह से नेकां को दी गई अन्य सीटों पर भी पार्टी खेमे में असंतोष है।



------------

चुनाव प्रचार अभियान में उतरेंगे राहुल, खरगे, सोनिया और प्रियंका



-4 सितंबर को बनिहाल और डुरू में राहुल की रैली

अमर उजाला ब्यूरो



जम्मू। कांग्रेस हाई कमान ने जम्मू कश्मीर में पहले चरण के चुनाव के लिए अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाडरा प्रमुख रूप से पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार करेंगे।


राहुल गांधी 4 सितंबर को बनिहाल में प्रत्याशी विकार रसूल और डुरू में जीए मीर के समर्थन में चुनाव रैली करेंगे। चरणबद्ध तरीके से चुनाव के दौरान बारी बारी दिग्गज नेता जम्मू कश्मीर के दौरे पर रहेंगे। स्टार प्रचारकों में केसी वेणुगोपाल, अजय माकन, अंबिका सोनी, भरत सिंह सोलंकी, तारिक हमीद कर्रा, सुखविंदर सिंह सुखू, जयराम रमेश, गुलाम अहमद मीर, सचिन पायलट, मुकेश अग्निहोत्री, चरणजीत सिंह चन्नी, सलमान खुर्शीद, सुखजिंदर सिंह रंधावा, अमरिंदर सिंह राजा, सैयद नासिर हुसैन, विकार रसूल वानी, रजनी पाटिल, राजीव शुकला, मनीष तिवारी शामिल हैं। इसके अलावा इमरान प्रताप, किशोरी लाल शर्मा, रंजीत रंजन, रमण भल्ला, तारा चंद, पीरजादा मोहम्मद सईद, चौधरी लाल सिंह, इमरान मसूद, पवन खेरा, सुप्रिया श्रीनेते, कन्हैया कुमार, मनोद यादव, शाहनवाज चौधरी, राजेश लिलोथिया, अलका लांबा, श्रीनिवास बीवी और नीरज कुंदन प्रचार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed