फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: डीजी बीएसएफ पहुंचे जम्मू, आज बार्डर की सुरक्षा का लेंगे जायजा

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। बीएसएफ के नव नियुक्त डीजी दलजीत सिंह चौधरी बुधवार को जम्मू दौरे पर पहुंचे। वह वीरवार को जम्मू और सांबा बार्डर की अग्रिम चौकियों पर जाएंगे और मौजूदा स्थिति का जायजा लेंगे। इससे पहले उन्होंने बुधवार को जम्मू फ्रंटियर मुख्यालय में पहुंचकर अधिकारियों के साथ औपचारिक बातचीत की। वह वीरवार को सुरक्षा को लेकर उच्च स्तर की बैठक कर सकते हैं। बता दें कि पिछले दिनों सांबा और कठुआ बार्डर से घुसपैठ की खबरें आई थीं। इसके बाद बीएसएफ के डीजी भी बदल दिए गए थे। जिनकी जगह दलजीत सिंह को पदभार दिया गया। इस लिहाज से दौरा अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि वह बार्डर पर घुसपैठ को हर हाल में रोकने के लिए विशेष दिशानिर्देश देंगे। इसके लिए विशेष योजना बनाई जा सकती है। वहीं प्रदेश में दस वर्ष के बाद विधानसभा चुनाव भी होने जा रहे हैं। इसे लेकर भी दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वह पुलिस और सेना समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर बैठक करेंगे। सूत्रों का कहना है कि सीमा पार से आतंकियाें की घुसपैठ रोकने को लेकर नए सिरे से रणनीति बनाए जाने पर चर्चा होगी। इसके पहले वे कठुआ पहुंचे। जहां उन्होंने कठुआ बार्डर की मौजूदा स्थिति के बारे उच्च अधिकारियों से जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed