{"_id":"66b6cb50d28d4a523f05cce6","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-news-c-10-jam1006-417861-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: नानक नगर नाला ओवरफ्लो होने से भड़के लोगों ने टायर फूंक किया प्रदर्शन, चार घंटे लगा रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: नानक नगर नाला ओवरफ्लो होने से भड़के लोगों ने टायर फूंक किया प्रदर्शन, चार घंटे लगा रहा जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। बरसात में नानक नगर नाला ओवरफ्लो होने से हुए नुकसान से भड़के लोगों ने प्रदर्शन किया और टायर फूंके। प्रदर्शन सुबह दस बजे से लेकर दो बजे तक चला। पहले पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन लोग नहीं माने और धरने पर बैठे रहे। इसके बाद सीटीओ धर्मपाल ने समस्या हल करने का आश्वासन दिया तो लोग शांत हुए और प्रदर्शन खत्म कर घरों को लौट गए। धरने के चलते सड़क बंद रहने के कारण नानक नगर आने वाले लोग काफी परेशान रहे। लंबा जाम लगा रहा। वाहन चालक विकल्प मार्गों का प्रयोग कर वार्ड में पहुंचे।
इस मौके पर पीडीपी प्रवक्ता वीरेंद्र सिंह ने कहा कि हर साल बरसात में नाला ओवरफ्लो होता है और नुकसान होता है। नुकसान के बाद आश्वासन दिए जाते हैं मगर इस साल भी हालत ऐसे ही रहे। पानी लोगों के घरों में जा घुसा, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ। उन्होंने कहा कि नाले को गहरा किया जाए। जहां पर जगह है, इसकी चौड़ाई को बढ़ाया जाए।
उन्होंने कहा कि बारिश का पानी और मलबा लोगों के घरों में जा घुसा। दो दिन से सफाई चल रही है। नगर निगम एक साल से नाले की सफाई करवा रहा है, लेकिन समस्या हल नहीं हुई। अब जोरदार बारिश से प्रबंधों की पोल खुल गई। इससे लोग नाराज हैं।