फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news: jammu is the new target of pakistan after 370

पाकिस्तान ने 370 हटने के बाद जम्मू को बनाया नया निशाना, स्लीपर सेल सक्रिय

Mon, 15 Feb 2021 02:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा बृजेश कुमार सिंह, जम्मू
बृजेश कुमार सिंह, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 15 Feb 2021 02:35 AM IST
विज्ञापन
jammu kashmir news: jammu is the new target of pakistan after 370
जम्मू - फोटो : SELF

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 की समाप्ति के बाद पाकिस्तान ने अब जम्मू संभाग को आतंकवाद के नए टारगेट के रूप में इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। इसके तहत आतंकियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह की तलाश के साथ ही स्लीपर सेल को सक्रिय कर दिया गया है। यह स्लीपर सेल ही आतंकी संगठनों के लिए रेकी करने से लेकर आतंकियों के लिए पनाहगाह की तलाश करने और पाकिस्तान से आए हथियारों को सुरक्षित ठिकानों तक पहुंचाने में मदद कर रहे हैं। 

विज्ञापन


पुलिस से जुड़े सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान इन दिनों जम्मू संभाग में तीन मोर्चों पर काम कर रहा है। एक तो धार्मिक स्थलों को निशाना बनाकर सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ना, दूसरा पाकिस्तान से आने वाले हथियारों को सुरक्षित तरीके से स्लीपर सेल के माध्यम से घाटी व अन्य स्थानों पर पहुंचाना और तीसरा जम्मू संभाग में दोबारा से आतंकवाद को जीवित करते हुए बड़े हमले की साजिश करना। पिछले कुछ महीनों में पाकिस्तान ने यहां इस प्रकार की तमाम कोशिशें की हैं जिसमें पकड़े गए आतंकियों ने सीमा पार हैंडलर से निर्देश मिलने की बात कबूली है। 
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि 370 हटने के बाद घाटी में सुरक्षा बलों की सख्ती बढ़ी है। लोगों की मानसिकता में भी व्यापक बदलाव आया है, जिसमें वह आतंकवाद, अलगाववाद और पत्थरबाजी से अपने को दूर रखना चाहते हैं। इस वजह से वहां अपेक्षित समर्थन न मिलने से पाकिस्तान को अपनी बाजी पलटती दिख रही है। ऐसे में जम्मू संभाग को वह निशाना बनाकर यहां दोबारा से आतंकवाद को जीवित करने की कोशिशें कर रहा है। इसके लिए आईबी से सटे कठुआ, सांबा व जम्मू के साथ ही राजोरी-पुंछ, डोडा, किश्तवाड़, रामबन व रियासी को साफ्ट टारगेट के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार जम्मू में हो रही आतंकियों की गिरफ्तारी
जम्मू में आतंकियों की लगातार गिरफ्तारी हो रही है। एक सप्ताह में जम्मू के कुंजवानी और सांबा के बाड़ी ब्राह्मणा से दो शीर्ष आतंकियों की गिरफ्तारी हुई है। टीआरएफ के आतंकी जहूर अहमद  को शनिवार को सांबा के बाड़ी ब्राह्मणा से गिरफ्तार किया गया। पिछले साल कुलगाम में भाजपा के तीन नेताओं और एक पुलिस कर्मी की हत्या के सिलसिले में उसकी तलाश थी। इससे पहले छह फ रवरी को पुलिस ने लश्कर-ए-मुस्तफ ा के कमांडर हिदायतुल्ला मलिक को कुंजवानी से गिरफ्तार किया गया। अब अल बद्र के मददगार की गिरफ्तारी हुई है। कुछ दिन पहले कुंजवानी इलाके से ही एक अन्य आतंकी को पिस्टल के साथ पकड़ा गया था। राजोरी, पुंछ, सांबा में कई आतंकी ठिकाने ध्वस्त कर भारी मात्रा में असलहे की बरामदगी की गई है।  


पाकिस्तान जम्मू संभाग में शांति व्यवस्था भंग करने की साजिशें कर रहा है। सुरक्षा बल चौकस हैं। हर कोशिश को नाकाम बनाया जा रहा है। यहां की अमन-शांति से किसी भी कीमत पर छेड़छाड़ नहीं होने दी जाएगी। आतंकियों और उनके मददगार दबोचे जा रहे हैं। पूरी सतर्कता बरती जा रही है। 
-दिलबाग सिंह, डीजीपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed