{"_id":"63a60fc9d3719130e1798a0b","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu275040934","type":"story","status":"publish","title_hn":"दागदार राजनीतिक छवि वाले नेताओं की डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी में जरूरत नहीं: आजाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दागदार राजनीतिक छवि वाले नेताओं की डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी में जरूरत नहीं: आजाद
विज्ञापन
जम्मू। डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद ने पार्टी से निष्कासित किए गए नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी में दागदार राजनीतिक छवि वाले नेताओं की जरूरत नहीं है। पार्टी साफ सुथरी छवि वाले चेहरों के साथ जनता की सेवा करेगी। वह जम्मू में शुक्रवार को कांग्रेस नेता नवीन बाली और काउंसलर अनु बाली के पार्टी में शामिल होने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
आजाद ने पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं का स्वागत करते हुए कहा, लोकतंत्र में उप-राज्यपाल शासन ज्यादा देर तक लागू नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा, जम्मू कश्मीर में जल्द विधानसभा चुनाव होने चाहिएं। खुशहाल जम्मू कश्मीर के लिए जो लोग डेमोक्रटिक आजाद पार्टी में शामिल होना चाहते हैं, उनका स्वागत है।
उन्होंने कहा, वह राजनीति में व्यापार को बढ़ाने या संपत्ति बनाने के लिए नहीं हैं। वह सियासत में मानवता की सेवा करने के लिए हैं। इस अवसर पर जीएम सरूरी, आरएस चिब, जुगल किशोर, विनोद मिश्रा, अमरेंद्र सिंह मिक्की, सलमान निजामी, सुभाष गुप्ता, गौरव चोपड़ा, महेश्वर सिंह, सोबत अली, प्रभा सलाथिया, गुरमीत कौर, हीरा लाल अबरोल आदि भी मौजूद रहे।