{"_id":"63a36675dbbe245a2c744a41","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu2748993159","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: मसौदा सूचियों के प्रकाशन के साथ सारांश संशोधन की प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: मसौदा सूचियों के प्रकाशन के साथ सारांश संशोधन की प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन
जम्मू। राज्य चुनाव आयोग की तरफ से बुधवार को मसौदा पंचायत मतदाता सूचियों के प्रकाशन के साथ प्रदेश में मतदाता सूचियों के सारांश संशोधन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।
राज्य चुनाव आयुक्त केके शर्मा की तरफ से जारी मतदाता सूचियों के सारांश संशोधन के शेड्यूल के तहत 21 दिसंबर से 18 जनवरी तक दावे और आपत्तियां पेश की जा सकेंगी। 31 दिसंबर, एक, सात, आठ, 14 और 15 जनवरी को पोलिंग बूथ स्तर पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे।
30 जनवरी 2023 को दावों और आपत्तियों का निपटान होगा। दस फरवरी 2023 को अंतिम पंचायत मतदाता सूचियों का प्रकाशन होगा। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में आखिरी बार पंचायत चुनाव नवंबर 2018 में हुए थे। उस समय प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या 5854208 थी। कश्मीर संभाग में मतदाताओं की संख्या 2991128 और जम्मू संभाग में 2863080 थी।
विज्ञापन
नौ चरणों में प्रदेश में पंचायत चुनाव करवाए गए थे। कुल मिलाकर 74 फीसदी मतदान हुआ था। जम्मू कश्मीर में उस समय 4483 सरपंच और 35029 पंचों को चुनने के लिए चुनाव हुआ था। ऐसे में निर्वाचित पंचायत सदस्यों का पांच साल का कार्यकाल अगले साल पूरा हो रहा है। ऐसे में राज्य चुनाव आयुक्त कार्यालय की तरफ से मतदाता सूचियों में सारांश संशोधन की प्रक्रिया को शुरू कर दी गई है।