{"_id":"639cd601af33ff164323d7f6","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu2745325190","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बीजीएसबीयू के पूर्व उप कुलपति मसूद चौधरी का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बीजीएसबीयू के पूर्व उप कुलपति मसूद चौधरी का निधन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। राजोरी के बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्वविद्यालय (बीजीएसबीयू) के पूर्व उप कुलपति व पूर्व एडीजी डॉ. मसूद ए चौधरी का शुक्रवार को निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन पर प्रशासनिक अधिकारियों तथा राजनीतिक दलों के नेताओं ने शोक जताया है।
शिक्षा, संस्कृति, विरासत तथा भाषा के क्षेत्र में उन्होंने काफी योगदान दिया। उन्होंने गुज्जर देश चैरिटेबल ट्रस्ट के साथ ही खुदा बख्श पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल की स्थापना की। एमएएम गर्ल्स हॉस्टल के साथ ही दूरदराज के छात्रों के लिए एक हॉस्टल भी स्थापित किया। गुज्जर देश चैरिटेबल ट्रस्ट में उन्होंने बेगम अकबर जहान रिसर्च लाइब्रेरी स्थापित किया जहां हजारों पुस्तकें हैं। दो नमाज ए जनाजा के बाद शाम को गुज्जर कॉलोनी की कब्रगाह में उन्हें सुपुर्द ए खाक किया गया।
पूर्व डीजीपी एके भान, डीजीपी दिलबाग सिंह, स्पेशल डीजीपी क्राइम एके चौधरी, स्पेशल डीजीपी बी श्रीनिवास, एडीजीपी मुकेश सिंह, डीआईजी विवेक गुप्ता ने घर जाकर श्रद्धांजलि दी। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला, गुलाम नबी आजाद व उमर अब्दुल्ला, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विकार रसूल व कार्यकारी अध्यक्ष रमण भल्ला, भाजपा नेता देवेंद्र सिंह राणा, अपनी पार्टी अध्यक्ष अल्ताफ बुखारी व उपाध्यक्ष चौधरी जुल्फकार अली आदि ने शोक संतप्त परिवार को दुख की घड़ी में सहन करने की क्षमता देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।